BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: कोतरारोड़ पुलिस की दो बड़ी शराब रेड कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार, 250 लीटर महुआ शराब व शराब बनाने की सामग्री जप्त
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

कोतरारोड़ पुलिस की दो बड़ी शराब रेड कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार, 250 लीटर महुआ शराब व शराब बनाने की सामग्री जप्त

Basant Ratre
Last updated: June 24, 2025 7:32 pm
Basant Ratre 59 Views
Share
3 Min Read
SHARE
IMG 20250624 WA0012

रायगढ़, 24 जून 2025 — पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन पर कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम रानीगुड़ा में कल 23 जून को पुलिस ने दो अलग-अलग दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध महुआ शराब बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त व टीम द्वारा की गई, जिसमें कुल 250 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण व सामग्री जप्त कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम रानीगुड़ा के हरीजन मोहल्ला में दो लोग अपने घर के बाड़ी में हाथ भट्टी की शराब बनाकर बिक्री हेतु रखे हैं। इस पर पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर गांव रवाना हुई। मौके पर पुलिस को देख एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम ललित कुमार सारथी पिता बुटू राम सारथी उम्र 38 वर्ष निवासी रानीगुड़ा बताया।

आरोपी ने अपने बाड़ी में शराब बनाना स्वीकारते हुए पुलिस को मौके पर ले गया, जहां मिट्टी से बने चूल्हे पर लकड़ी की आग जल रही थी और ऊपर सिल्वर रंग की डेच्की में शराब पक रही थी। तलाशी में उसके कब्जे से कुल 120 लीटर कच्ची महुआ शराब, 20 लीटर क्षमता वाला जेरिकन, शराब बनाने की 30 किलो क्षमता वाली डेच्की सहित कुल 14 हजार रुपये की सामग्री बरामद की गई।

इसी दौरान दूसरे आरोपी रामकुमार सारथी पिता चमार सिंह सारथी उम्र 45 वर्ष निवासी रानीगुड़ा को भी पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया। उसने भी अपने बाड़ी में शराब बनाना स्वीकार किया। मौके पर उसके कब्जे से 130 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, प्लास्टिक के डिब्बे, 30 किलो क्षमता की डेच्की सहित कुल 15 हजार रुपये की सामग्री बरामद की गई।

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 271/2025, 272/2025 आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

कार्यवाही में उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक करूणेश राय, आरक्षक संदीप कौशिक, चंद्रेश पाण्डेय व संजय केरकेट्टा शामिल थे। कोतरारोड़ पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article कोरबा : दावा आपत्ति निराकरण की सूची एवं दावा आपत्ति उपरांत अनंतिम वरीयता सूची जारी
Next Article बैठक : साइबर फ्रॉड मामलों में पीड़ितों की मदद को लेकर बैंक मैनेजरों की बैठक, खाता होल्ड पर सरल प्रक्रिया अपनाने पर जोर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

February 23, 2026
Blog February 23, 2026
उत्तर बस्तर कांकेर : सभी अधिकारी-कर्मचारियों का ‘कर्मयोगी भारत’ में 31 मार्च तक पंजीयन अनिवार्य
Blog February 23, 2026
IMG 20260223 090958
🔴 घरघोडा़ में मेगा प्लेसमेंट कैम्प: 480 युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा मौका!
Blog February 23, 2026
रायपुर : भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
Blog February 22, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?