दंतेवाड़ा, 24 मार्च 2026
नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम उप निर्वाचन 2026 के अंतर्गत निर्वाचक नामावली तैयार एवं पुनरीक्षण कार्य के लिए संबंधित सॉफ्टवेयर पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
यह प्रशिक्षण उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, मास्टर ट्रेनर्स एवं प्रोग्रामर्स के लिए दोपहर 2:30 बजे से एनआईसी नेटवर्क के माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण का उद्देश्य नामावली प्रक्रिया को त्रुटिरहित एवं पारदर्शी बनाना रहा। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रशिक्षण में भाग लें, ताकि निर्वाचन कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
