BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: माध्यमिक शाला अ.जा.मो. घरघोड़ा में विद्यार्थियों को समझाया गया लोकभाषा का महत्व, शालेय जिम्मेदारियों के निर्वहन हेतु बैच लगाकर किया गया सम्मानित.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

माध्यमिक शाला अ.जा.मो. घरघोड़ा में विद्यार्थियों को समझाया गया लोकभाषा का महत्व, शालेय जिम्मेदारियों के निर्वहन हेतु बैच लगाकर किया गया सम्मानित.

Basant Ratre
Last updated: December 17, 2024 1:04 pm
Basant Ratre 101 Views
Share
4 Min Read
IMG 20241217 WA0018 2
SHARE

माध्यमिक शाला अ.जा मो.घरघोड़ा में कल एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में लोक भाषा के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना का विकास करना था। उक्त कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को लोक भाषा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बताया कि लोक भाषा न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा है, बल्कि यह हमारे सामाजिक जीवन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित औराईमुड़ा स्कूल की व्याख्याता श्रीमती विजया पंडा ने विद्यार्थियों को साहित्य में लोकभाषा के योगदान के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं परंपरा का व्याख्यान करते हुए समाज में व्याप्त गुणों के समग्र स्वरूप पर

IMG 20241217 WA0017 1

ध्यानाकर्षित किया। इसके साथ ही बच्चों को छत्तीसगढ़ के लोकगीतों में भाव प्रवणता का प्राणतत्व समझाते हुए पंडवानी, भरथरी, चंदैनी, ढोलामारू, बांस गीत, ददरिया, सुआ गीत, करमा, डंडा, फाग, चनौनी, राउत गीत, पंथी गीत के बारे में बताते हुए कुछ गीतों को विद्यार्थियों के समक्ष अपने मधुर कंठ से गाकर भी सुनाया। उपरोक्त सभी गीतों में उन्होंने ददरिया को छत्तीसगढ़ी गीतों का राजा होने की भी जानकारी दी।इस कार्यक्रम में शालेय जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए विद्यार्थियों को विभिन्न

IMG 20241217 WA0016 1

दायित्व सौंपे गए। जैसे कि छात्रों को क्लास मॉनिटर, मिड-डे मील (MDM) प्रभारी, पर्यावरण प्रभारी जैसे विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया और प्रत्येक बच्चों को पदनाम वर्ग अर्थात बैच भी वितरित किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में जिम्मेदारी निभाने की क्षमता और नेतृत्व गुणों का विकास करना था। वहीं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती रीति पंडा ने सभी छात्र-छात्राओं को प्राप्त जिम्मेदारी का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने शपथ दिलाया। विद्यार्थियों ने भी शालेय जिम्मेदारियों को लेकर अपनी उत्सुकता और जिम्मेदारी निभाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। श्रीमती पंडा बच्चों के समग्र कौशल विकास पर जोर देते हुए उन्हें अतिथियों के स्वागत के भाव और तरीके सिखाने के साथ-साथ उनको नृत्य और नाट्य कला में भी प्रशिक्षित करने का कार्य कर रहीं हैं। उन्होंने बच्चों के नृत्य और अभिनय कौशल का मूल्यांकन करने एक ट्रायल सत्र भी आयोजित किया। इस दौरान बच्चों ने अपनी नृत्य और एक्टिंग के विभिन्न

IMG 20241217 WA0015 1

पहलुओं का प्रदर्शन किया। आपको बता दें कि श्रीमती पंडा बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विभिन्न क्षेत्रों में उनके कौशल विकास के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ सेवारत हैं। उनके द्वारा बच्चों के भविष्य के हर पहलू पर गौर करते हुए उन्हें उनके हर नेक कदम पर प्रोत्साहित करने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए मार्गदर्शित कर रही हैं। उनकी इस पहल से बच्चों में कला के प्रति रुचि और आत्म अभिव्यक्ति के नए अवसर उत्पन्न होना स्वाभाविक है। बहरहाल बच्चों के सुनहरे कल और उनके व्यक्तित्व को चमकदार बनाने की दिशा में उक्त स्कूल के शिक्षकों में पूरी लगन देखी जा सकती है। जिसके फलस्वरूप निश्चित ही आज स्कूल की प्रतिष्ठा भी ऊंची नजर आती है।विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता और समग्र विकास के लिए किए जा रहे इस उत्कृष्ट कार्य में अध्यापिका सुश्री लीना सिंह ठाकुर का भी विशेष योगदान है। उनकी मेहनत और समर्पण ने विद्यालय की शिक्षा पद्धति में न केवल नवाचार को जन्म दिया है, बल्कि छात्रों के शैक्षिक विकास में भी अहम भूमिका निभाई है। फिलहाल यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणा बनकर उभरा, जो उन्हें लोकभाषा और जिम्मेदारी का महत्व समझने में मदद करेगा। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुनील जोल्हे भी उपस्थित रहे। जहां उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में ध्यान के महत्व को अपनी स्वरचित कविता के माध्यम से अवगत कराया।रिपोर्टर – सुनील जोल्हे

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20241217 WA0018 माध्यमिक शाला अ.जा.मो. घरघोड़ा में विद्यार्थियों को समझाया गया लोकभाषा का महत्व, शालेय जिम्मेदारियों के निर्वहन हेतु बैच लगाकर किया गया सम्मानित.
Next Article कोण्डागांव : त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 के आरक्षण की कार्यवाही स्थगित.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

🔴 होली पर्व से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई 300 से अधिक डरावने एवं भ्रामक मुखौटे जब्त
Blog March 2, 2026
spiral null 1772443935140
💥👉“वेतन बिना बेनूर हुई होली: रायगढ़ एन.एच.एम. कर्मचारियों का दर्द, बजट के बावजूद भुगतान लंबित”👉क्या इस बार फीकी रहेगी स्वास्थ्य रक्षकों की होली? बिना वेतन के कैसे मनेगा त्यौहार?”
Blog March 2, 2026
spiral null 1772440455404
🏏अंतर विभागीय ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 : रोमांचक मुकाबले में कलेक्टर 11 रायगढ़ की शानदार जीत
Blog March 2, 2026
IMG 20260301 WA0051
👉💥जब खाकी बनी “ममता की ढाल” — एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी ने सड़क से उठाकर मासूम को मां की गोद तक पहुँचाया
Blog March 1, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?