BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: सूरजपुर : सूरजपुर के रामानुजनगर में उल्लास नवभारत साक्षरता महापरीक्षा सम्पन्न, 4909 परीक्षार्थी हुए शामिल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

सूरजपुर : सूरजपुर के रामानुजनगर में उल्लास नवभारत साक्षरता महापरीक्षा सम्पन्न, 4909 परीक्षार्थी हुए शामिल

Basant Ratre
Last updated: March 23, 2026 7:31 pm
Basant Ratre 40 Views
Share
2 Min Read
SHARE
1774273230 d285a656774cb9928a5d

सूरजपुर, 23 मार्च 2026

सूरजपुर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशन में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखण्ड रामानुजनगर में 22 मार्च 2026 को महापरीक्षा का सफल आयोजन किया गया।

विकासखण्ड के सभी ग्राम पंचायतों में चिन्हांकित कुल 81 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 15 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे चिन्हित असाक्षर शामिल हुए, जिन्होंने साक्षरता कक्षाओं में 200 घंटे का अध्ययन पूर्ण किया था।

इस महापरीक्षा में विकासखण्ड के कुल 4909 परीक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

परीक्षा के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय मिश्रा, डीपीओ डॉ. मोहन साहू, डीएमसी मनोज साहू, बीईओ डी.एस. लकड़ा, बीआरसी मनोज जायसवाल एवं बीपीओ रविनाथ तिवारी द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा परीक्षा की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की गई। महापरीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

इस सफल संचालन में संकुल समन्वयकों, ग्राम प्रभारी, सर्वेयर, केंद्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक एवं लिपिक लक्ष्मण वैष्णव का सराहनीय योगदान रहा।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि साक्षरता अभियान समाज के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे वयस्कों को शिक्षा से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलती है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article बलरामपुर : जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
Next Article रायपुर : प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा नालंदा परिसर युवाओं को
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

राजनांदगांव : पोट्ठ लईका पहल से बच्ची परिधी हुई पूरी तरह स्वस्थ, सामान्य श्रेणी में पहुंची
Blog March 23, 2026
राजनांदगांव : जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति की बैठक 30 मार्च को
Blog March 23, 2026
रायपुर : कुसुम ने दृढ़ इच्छाशक्ति और कठिन परिश्रम से बस्तर हेरिटेज मैराथन में लहराया जीत का परचम
Blog March 23, 2026
रायपुर : प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा नालंदा परिसर युवाओं को
Blog March 23, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?