घरघोड़ा।स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय रायकेरा में शाला सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण एन.डी.आर.एफ. मुख्यालय नई दिल्ली (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल), राज्य परियोजना कार्यालय रायपुर एवं जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ डॉ. के.वी. राव के निर्देशानुसार संपन्न हुआ।कार्यक्रम


विद्यालय प्राचार्य एस. के. करण के मार्गदर्शन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रामकुमार पटेल के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण टी.पी.एल. भिलाई की विशेषज्ञ टीम द्वारा दिया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को आपदा की स्थिति में क्या करें और क्या न करें की व्यवहारिक जानकारी देना तथा आपदाओं से निपटने की क्षमता विकसित करना ।

रहा प्रशिक्षण टीम में टी.पी.एल. भिलाई के सब इंस्पेक्टर श्री विकास शर्मा, हेड कांस्टेबल श्री डी.के. यादव, कांस्टेबल श्री एस.एस. दास, कांस्टेबल श्री राजेश महतो एवं कांस्टेबल श्री ए. राजू शामिल रहे। टीम द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की भूमिका, रक्तस्राव नियंत्रण, कोमल ऊतक चोटों का उपचार, हड्डी टूटने (फ्रैक्चर) की स्थिति में स्थिरीकरण, मरीज को सुरक्षित उठाने व स्थानांतरण, तैरने वाले उपकरणों का उपयोग, सर्पदंश, आकाशीय बिजली (तड़ित) से बचाव, उन्नत स्ट्रेचर तथा गतिशील अग्निशामक यंत्र के प्रयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के पश्चात विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने नई-नई जानकारियां सीखने पर खुशी जाहिर करते हुए प्रशिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर टी.पी.एल. भिलाई टीम द्वारा सभी विद्यार्थियों को चॉकलेट वितरित की गई तथा विद्यालय को एक फर्स्ट एड किट भी प्रदान की गई।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारीगण श्रीमती अलमा सोरेंग, श्रीमती दिव्या माधुरी तिग्गा, खेम सिंह राठिया, गोकुल कुमार नायक, कु. तनुजा यादव, टिकेश प्रधान, दिनेश्वर प्रसाद कुर्रे, कु. श्वेता तिर्की, श्रीमती पद्मावती चेचाम, दशरथ साव, उत्तम नगेसिया, विजय साहू, दयासागर देहरी, मुरलीधर साहू, हितेश्वर कुमार निषाद, जग्गू राठिया एवं ललित सिदार सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
