बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आजाद

जिला मुंगेली
होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए मुंगेली पुलिस ने जिलेवासियों से नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।प्रमुख निर्देशहोली के दौरान सड़क दुर्घटनाओं और अव्यवस्था को रोकने के लिए पुलिस द्वारा विशेष निगरानी एवं चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत—
❌ दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।
❌ शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
❌ नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाईपुलिस ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित वाहन जप्त किया जाएगा, चालानी कार्रवाई की जाएगी तथा आवश्यकतानुसार कानूनी प्रावधानों के तहत गिरफ्तारी कर जेल भेजा जा सकता है।
विशेष अभियानहोली के अवसर पर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच हेतु ब्रेथ एनालाइजर से विशेष चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा।पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं भी जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं और दूसरों को भी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें, ताकि होली का त्योहार शांति, सौहार्द और सुरक्षा के साथ संपन्न हो सके।संदेश:रंगों का त्योहार खुशियों के साथ मनाएं, लापरवाही से नहीं।सुरक्षित होली, खुशहाल होली। 🎨✨

