BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: विधायक भावना बोहरा के जनसेवा के कार्यों और प्रयासों से पंडरिया विधानसभा विकास के नए अध्याय लिख रहा : श्री अरुण साव जी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

विधायक भावना बोहरा के जनसेवा के कार्यों और प्रयासों से पंडरिया विधानसभा विकास के नए अध्याय लिख रहा : श्री अरुण साव जी

Basant Ratre
Last updated: January 9, 2026 7:28 pm
Basant Ratre 20 Views
Share
10 Min Read
Screenshot 20260109 192218
SHARE

पंडरिया विधानसभा की सेवा का अवसर मेरा सौभाग्य है, यह 19 करोड़ से अधिक के विकास कार्य आप सभी मेरे परिवारजनों को समर्पित करती हूं : भावना बोहरा

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं विधायक भावना बोहरा ने रखी विकसित पंडरिया की नींव, ₹19.94 करोड़ से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

पंडरिया एवं पांडातराई नगर के गांव-गांव पहुंची विकास की रोशनी,उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं विधायक भावना बोहरा ने ₹19.94 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

● नगर पालिका पंडरिया को 2 करोड़ और नगर पंचायत पांडातराई एवं इंदौरी के सर्वांगीण विकास के लिए 1-1 करोड़ की मिली सौगात

पंडरिया । पंडरिया विधानसभा के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए आज ऐतिहासिक क्षण रहा। आज पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान में आयोजित विभिन्न विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों के भूमिपूजन समारोह में लगभग 10,000 से अधिक की संख्या में जनता उपस्थित रही और पंडरिया के विकास के एक नए अध्याय की साक्षी बानी। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी एवं पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने नगर पालिका परिषद पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई अंतर्गत ₹19 करोड़ 94 लाख 75 हजार रुपये के विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमपूजन कर जनता को समर्पित किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी ने विधायक भावना बोहरा जी की अनुशंसा पर नगर पालिका पंडरिया को 2 करोड़ और नगर पंचायत पांडातराई एवं इंदौरी के सर्वांगीण विकास के लिए 1-1 करोड़ रुपए के सौगात की घोषणा की और अन्य मांगों को भी पूरा करने हेतु आश्वस्त किया। यह विकास कार्य पंडरिया विधानसभा की समृद्धि और विकास यात्रा को नई गति देगा।

समारोह के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी ने कहा कि विधायक भावना बोहरा ने जनसेवा को अपना संकल्प बनाया है। उनके निरंतर प्रयासों और सक्रियता से पंडरिया विधानसभा विकास के नए अध्याय लिख रहा है। सड़क, पेयजल, अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं के क्षेत्र में जो कार्य आज शुरू हो रहे हैं, वे क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाले सिद्ध होंगे। भावना बोहरा द्वारा बेटियों की शिक्षा के लिए 8 निःशुल्क बस सेवा, आपातकालीन सेवा हेतु 8 निःशुल्क एमबुलेंस, गांव-गांव स्वास्थ्य जांच हेतु निःशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग सेंटर और जनता की सेवा, सुविधा एवं विकास के प्रति उनके समर्पण ने ही उन्हें उत्कृष्ट विधायक और एमबुलेंस वाले दीदी की उपाधि दी है। विधायक भावना बोहरा जो 24 घंटे आप सभी की चिंता करती हैं आप सभी सौभाग्यशाली हैं कि एक जागरूक जनप्रतिनिधि भावना बोहरा निरंतर आपकि सेवा में जुटी हुईं हैं। मैं बचपन से पंडरिया आ रहा हूँ लेकिन आज यहां उपस्थित जनसैलाब पंडरिया के इतिहास में पहली बार देख रहा हूँ। उन्होंने आगे कहा कि यह सरकार जनहित, विकास और सुशासन के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और पंडरिया सहित समूचे छत्तीसगढ़ में विकास की गति को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में हम लगातार प्रयास कर रहें हैं।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा की सेवा और क्षेत्र के विकास का अवसर जो आप सभी ने अपने बहमूल्य समर्थन से मुझे दिया है वह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। आज 19 करोड़ से अधिक के विकास कार्य मैं क्षेत्र की जनता को समर्पित करती हूँ। आपके विश्वास और सहयोग से ही हम विकास की इस यात्रा को और गति दे पा रहे हैं। मेरा संकल्प है कि पंडरिया के प्रत्येक गांव, हर बस्ती और वनांचल क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचे। आज जिन कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण हुआ है उनमें सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति योजनाएँ, अधोसंरचना विकास, नगरपालिका भवन सह व्यावसायिक परिसर, चौक-चौराहों का विकास, नवीन तहसील भवन तथा अन्य सार्वजनिक सुविधाएँ शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र में रोजगार, व्यापारिक गतिविधियाँ और आम जनजीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। मैं इस सौगात के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी का आभार व्यक्त करती हूं और पंडरिया विधानसभा के आप सभी मेरे परिवारजनों को बधाई देती हूं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक साहू जी ने कहा कि आज का कार्यक्रम ऐतिहासिक है। पंडरिया विधानसभा को मिली यह सौगात भाजपा सरकार के विकास का संकल्प और विधायक भावना बोहरा की प्रतिबध्दता को दर्शाता है। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजुला देवी कुर्रे ने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया नगर नई उपलब्धियां अर्जित कर रहा है और विकास की यह गति निरंतर जारी रहेगी।

नगर पालिका पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई अंतर्गत कुल ₹13 करोड़ 89 लाख 33 हजार के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमपूजन किया गया

पंडरिया में ₹3 करोड़ 85 लाख की लागत से कार्यालय नगर पालिका भवन सह व्यवसायिक परिसर निर्माण, अधोसंरचना मद के तहत नगर पालिका परिषद पंडरिया अंतर्गत 66 कार्यों हेतु ₹3 करोड़ 80 लाख, ₹1 करोड़ 91 लाख 87 हजार की लागत से मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य, ₹73 लाख 80 हजार की लागत से एस.एल.आर.एम. सेंटर निर्माण, ₹20 लाख की लागत से ध्वजा चौक निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही नगर पंचायत पांडातराई में अधोसंरचना मद अंतर्गत ₹2 करोड़ 79 लाख की लागत से कुल 52 विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और वन विभाग अंतर्गत ₹59 लाख 66 हजार की लागत से अमनिया से डालामौहा तक रपटा निर्माण कार्य का माननीय उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी एवं पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा किया गया। इस प्रकार कुल 13 करोड़ 89 लाख 33 हजार रुपये के विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

नगर पालिका पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई अंतर्गत कुल ₹6 करोड़ 5 लाख 42 हजार के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया

इस दौरान माननीय उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी एवं पंडरिया विधायक भावना बोहरा जी द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्राम दुल्लापुर, सेन्हाभांठा एवं परसवारा में रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय तथा ग्राम लोखान एवं मुनमुना में सिंगल विलेज नल जल प्रदाय हेतु ₹4 करोड़ 61 लाख 42 हजार के विकास कार्य, नगर पंचायत पांडातराई अंतर्गत ₹71 लाख की लागत से नवीन तहसील कार्यालय भवन और नगर पालिका परिषद पंडरिया अंतर्गत ₹45 लाख की लागत से नवनिर्मित चौपाटी, ₹19 लाख की लागत से भारत माता चौक, ₹5 लाख की लागत से शिवाजी पुष्प वाटिका एवं ₹4 लाख की लागत से रजत जयंती चौक का लोकार्पण किया गया। इस प्रकार कुल ₹6 करोड़ 5 लाख 42 हजार के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक साहू जी, जनपद पंचायत पंडरिया की अध्यक्ष श्रीमती नंदिनी साहू जी, जनपद पंचायत लोहारा अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा सिंह जी, नगर पालिका पंडरिया अध्यक्ष श्रीमती मंजुला देवी कुर्रे जी, नगर पंचायत पांडातराई अध्यक्ष श्रीमती सरिता सोनी जी, नगर पंचायत इन्दौरी अध्यक्ष श्रीमती मित्रिन बाई मांडले जी, नगर पालिका पंडरिया उपाध्यक्ष श्री सुमित तिवारी जी, नगर पंचायत पांडातराई उपाध्यक्ष श्री मनोज ठाकुर जी, नगर पंचायत इन्दौरी उपाध्यक्ष श्री जशवंत साहू जी,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री छत्र किशोर तिवारी जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राजकुमारी धृतलहरे जी, श्रीमती दीपा धुर्वे जी, श्रीमती राजकुमारी साहू जी, श्री गोपाल साहू जी, श्री दिनेश चंद्रवंशी जी, श्री भुनेश्वर साहू जी, श्री हरीश लुनिया जी, श्री रुपेश जैन जी, श्री कल्याण सिंह जी, श्री नवल किशोर पाण्डेय जी, श्री देवेन्द्र गुप्ता जी, श्री हरीश जैन जी, मंडल अध्यक्ष श्री रविश ठाकुर जी, श्री बसंत वटिया जी, श्री फलित साहू जी, श्री खिलेश्वर साहू जी, श्री बालमुकुन्द चंद्रवंशी जी, श्री नरेश साहू जी,प्रदीप गोस्वामी जी सहित वरिष्ठजन,जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20260108 WA0027 थाना बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास के मामले में कुल 7 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
Next Article IMG 20260113 WA0004 ओ.पी. जिंदल मेमोरियल ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता का 42वां संस्करण 15 से 21 जनवरी तक घरघोड़ा में
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

🔴 होली पर्व से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई 300 से अधिक डरावने एवं भ्रामक मुखौटे जब्त
Blog March 2, 2026
spiral null 1772443935140
💥👉“वेतन बिना बेनूर हुई होली: रायगढ़ एन.एच.एम. कर्मचारियों का दर्द, बजट के बावजूद भुगतान लंबित”👉क्या इस बार फीकी रहेगी स्वास्थ्य रक्षकों की होली? बिना वेतन के कैसे मनेगा त्यौहार?”
Blog March 2, 2026
spiral null 1772440455404
🏏अंतर विभागीय ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 : रोमांचक मुकाबले में कलेक्टर 11 रायगढ़ की शानदार जीत
Blog March 2, 2026
IMG 20260301 WA0051
👉💥जब खाकी बनी “ममता की ढाल” — एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी ने सड़क से उठाकर मासूम को मां की गोद तक पहुँचाया
Blog March 1, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?