BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : हथनीकला की शशि ठाकुर: हौसले से बदली तक़दीर, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : हथनीकला की शशि ठाकुर: हौसले से बदली तक़दीर, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल.

Basant Ratre
Last updated: April 25, 2025 7:04 am
Basant Ratre 97 Views
Share
2 Min Read
SHARE

सरकारी योजनाओं और स्वसहायता समूह से मिली ताकत, अब दूसरों के लिए बनीं प्रेरणारायपुर, 24 अप्रैल 2025कभी आर्थिक तंगी से जूझने वाली शशि ठाकुर आज न सिर्फ अपने परिवार का संबल हैं, बल्कि ग्राम हथनीकला की दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा की प्रतीक बन चुकी हैं। “जहाँ चाह, वहाँ राह” की कहावत को उन्होंने अपने जीवन में चरितार्थ कर दिखाया है।मुंगेली विकासखंड के एक छोटे से गांव हथनीकला में रहने वाली शशि का परिवार पूरी तरह खेती-किसानी और उनके पति के लघु व्यवसाय पर निर्भर था। पांच लोगों के परिवार का पालन-पोषण करना आसान नहीं था। लेकिन साल 2023 उनके जीवन में एक नया मोड़ लेकर आया, जब उन्होंने देविका स्वसहायता समूह से जुड़ने का निर्णय लिया।समूह से ऋण प्राप्त कर उन्होंने शशि आटा चक्की की स्थापना की। शुरुआत में उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, कम ग्राहक, मशीन की देखरेख और विपणन की चुनौतियाँ। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। आत्मविश्वास के साथ निरंतर मेहनत करते हुए उन्होंने धीरे-धीरे अपने व्यवसाय को खड़ा किया।आज शशि की चक्की से होने वाली आय से उनका परिवार आर्थिक रूप से मजबूत हो गया है। बच्चों की पढ़ाई से लेकर घर की जरूरतें और थोड़ी-बहुत बचत भी अब नियमित रूप से हो रही है। शशि को महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने एक हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता भी मिल रही है, जिससे उनके खर्चों में स्थिरता आई है।शशि ठाकुर अपने जीवन में आए इस बदलाव का श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन को देती हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अगर सही समय पर मिलें और महिला खुद में विश्वास रखे, तो वह न सिर्फ अपने लिए, बल्कि पूरे परिवार के लिए उम्मीद बन सकती है।अब शशि खुद गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। वे उन्हें स्वसहायता समूहों से जुड़ने, छोटे व्यवसाय शुरू करने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की सलाह देती हैं।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1745510499 4f39aeb2c5a485921615 1 रायपुर : राजनांदगांव में 6.300 लीटर अवैध शराब सहित दोपहिया वाहन जब्त, आरोपी गिरफ्तार.
Next Article collage 4 0 1745584318670 सेवा, समर्पण और स्नेह की मिसाल बने कोतरा के प्रधान पाठक विनय मोहन पटेल को दी गई भावभीनी विदाई
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260228 WA0004
विधायक भावना बोहरा ने ₹4.75 करोड़ की लागत से जंगलपुर-लालपुर तक बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
Blog February 28, 2026
IMG20260228174948 scaled
👉घरघोड़ा थाना में होली को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न — सौहार्द बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
Blog February 28, 2026
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संकुल बिर्रा के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में विज्ञान मेले का आयोजन
Blog February 28, 2026
👉राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संकुल बिर्रा के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में विज्ञान मेले का आयोजन
Blog February 28, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?