BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: अंबिकापुर : कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

अंबिकापुर : कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Basant Ratre
Last updated: February 7, 2026 5:27 pm
Basant Ratre 15 Views
Share
6 Min Read
SHARE

शासकीय चिकित्सक कार्यालयीन समय में चिकित्सालय में उपस्थित रहें, मरीजों को समस्या ना हो, शिकायत प्राप्त होने पर कार्रवाई होगी- कलेक्टर श्री वसंतसुरक्षित प्रसव, वेक्टर जनित रोगों की स्क्रीनिंग, फाइलेरिया उन्मूलन अभियान सहित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा कर दिए जरूरी निर्देश

अंबिकापुर, 07 फरवरी 2026

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने शनिवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि अधिकारी कार्यक्षेत्र में नियमित निरीक्षण करें और समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करें। इस दौरान आयुष विभाग द्वारा जारी कार्यक्रमों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी. एस. मार्को, राष्ट्रीय कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी, बीएमओ, डीपीएम, बीपीएम तथा सर्वसम्बन्धित उपस्थित रहे।संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, सुरक्षित प्रसव के लिए एचआरपी केस की मॉनिटरिंग के दिए गए निर्देश-कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दिया जाए, गृह प्रसव को शून्य करना हमारा लक्ष्य है।

इस हेतु मितानीन की महत्वपूर्ण भूमिका है, लगातार गृह भेंट कर मॉनिटरिंग किए जाएं। उन्होंने उच्च जोखिम वाली गर्भवती माताओं को विशेष निगरानी एवं उनके सुरक्षित प्रसव कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सामान्य गर्भवती महिला का प्रसव संस्था में एवं हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को उच्च अस्पताल रिफर किए जाने निर्देशित किया।

गर्भवती महिलाओं को पर्याप्त पोषण आहार उपलब्ध कराना, गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच, आवश्यक दवाइयों, टीकाकरण आदि सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने निर्देश दिए।कार्यालयीन समय में चिकित्सालय में उपस्थित नहीं रहने वाले चिकित्सकों पर होगी कार्रवाई-कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि शासकीय चिकित्सक कार्यालयीन समय में चिकित्सालय में उपस्थित रहें, मरीजों को समस्या ना हो।

शिकायत प्राप्त होने पर सम्बंधित पर आवश्यक कार्रवाई होगी। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित करते हुए लगातार मॉनिटरिंग कर आदेश का पालन ना करने वालों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा।

उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों में आधार बेस्ड उपस्थिति का अनिवार्य रूप से पालन हो।भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने दिए गए निर्देश-उन्होंने बैठक में विभाग में रिक्त पदों की जानकारी ली तथा कहा कि जहां चिकित्सकों एवं अन्य कर्मचारियों की आवश्यकता है।

वहां जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया हेतु आवेदन मंगवाएं तथा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। ध्यान रहे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता रहे, जिस तिथि में परीक्षा आयोजित होगी उसी दिन रिजल्ट जारी कर दें, ताकि प्रक्रिया में देरी ना हो।

उन्होंने कहा की जिन पदों के लिए समान योग्यता है, उनकी एक ही परीक्षा आयोजित हो।स्वास्थ्य केंद्र भवन, चिकित्सकीय उपकरणों, दवाईयों की उपलब्धता की ली गई जानकारी-भवन विहीन स्वास्थ्य केंद्रों की जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि जिन स्वास्थ्य केंद्रों में भवन नहीं है उनकी जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि आवश्यक कार्यवाही की जा सके। उन्होंने कहा कि जिन स्वास्थ्य केंद्रों हेतु भवन तैयार हैं, परन्तु स्टाफ की कमी है।

वहां आवश्यकतानुसार 7 दिवस के भीतर मांग प्रेषित करें। उन्होंने जिले में पर्याप्त मात्रा में चिकित्सकीय उपकरण, जरूरी दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने निर्देश दिए।फाइलेरिया मुक्ति अभियान अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के जिले में प्रभावी क्रियान्वयन के दिए गए निर्देश- कलेक्टर ने जिले में वेक्टर जनित रोगों के प्रभाव की जानकारी ली।

उन्होंने आगामी दिनों में जिले में फाइलेरिया उन्मूलन हेतु फाइलेरिया मुक्ति अभियान अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लक्षित जनसमूह को दवा खिलाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया।

इस दौरान वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी ने बताया कि 10 से 25 फरवरी तक लोगों को दवा खिलाया जाना है,कॉलेजों एवं शैक्षणिक संस्थानों में बूथ लगाकर दवा सेवन कराया जाएगा। 13 से 22 फरवरी गृह भेंट के माध्यम से सामुदायिक स्तर पर दवा सेवन कराया जाएगा।

23 से 25 फरवरी तक मॉप-अप राउंड में छूटे हुए लाभार्थियों को दवा खिलाई जाएगी। कलेक्टर श्री वसंत ने इस हेतु व्यापक जनजागरूकता फैलाने निर्देशित किया। वहीं कलेक्टरेट में जनदर्शन में आने वालों हेतु भी बूथ लगाकर दवा खिलाए जाने कहा।अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई चर्चा-पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड निर्माण को लेकर भी बैठक में विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में उन्होंने कहा कि टीबी मरीजों की नियमित फॉलोअप हो, उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही न हो। शासकीय चिकित्सालयों या स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों के द्वारा मरीजों को प्राइवेट चिकित्सालयों में रेफर करने की शिकायत प्राप्त ना हो।

उन्होंने नर्सिंग होम की व्यवस्था सुदृढ करने तथा नर्सिंग होम एक्ट के तहत अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। श्री वसंत ने पोषण पुनर्वास केंद्रों में गम्भीर कुपोषित बच्चों की उपस्थिति की जानकारी ली तथा शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने निर्देशित किया।

बैठक में कुष्ठ उन्मूलन, मलेरिया नियंत्रण, अंधत्व निवारण, तम्बाकू नियंत्रण, एनीमिया मुक्त भारत, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रमों सहित अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए संबंधित विकासखंडों को शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिए गए। उन्होंने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने निर्देशित किया।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायगढ़ : कक्षा 5वीं और 8वीं की केन्द्रीकृत परीक्षा में सभी स्कूलों के छात्रों की अनिवार्य सहभागिता
Next Article गौरेला पेंड्रा मरवाही : अरपा महोत्सव 10 फरवरी को, मुख्यमंत्री श्री विषणु देव साय होंगे मुख्य अतिथि
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

बिलासपुर का शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बना “बीमार सिस्टम का आईसीयू”इलाज के नाम पर धोखा, मरीजों की जान दांव पर, अधिकारी बने मूकदर्शक
Blog March 3, 2026
🔴 होली पर्व से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई 300 से अधिक डरावने एवं भ्रामक मुखौटे जब्त
Blog March 2, 2026
spiral null 1772443935140
💥👉“वेतन बिना बेनूर हुई होली: रायगढ़ एन.एच.एम. कर्मचारियों का दर्द, बजट के बावजूद भुगतान लंबित”👉क्या इस बार फीकी रहेगी स्वास्थ्य रक्षकों की होली? बिना वेतन के कैसे मनेगा त्यौहार?”
Blog March 2, 2026
spiral null 1772440455404
🏏अंतर विभागीय ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 : रोमांचक मुकाबले में कलेक्टर 11 रायगढ़ की शानदार जीत
Blog March 2, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?