राजनांदगांव 23 मार्च 2026
अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में 30 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे जिला कार्यालय के अपर कलेक्टर कक्ष क्रमांक 30 में अनुसूचित जाति व जनजाति (अत्याचार निवारण) नियम के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई है।
बैठक में समिति के सभी सदस्यों से उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।
