BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्रीमती सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्रीमती सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन.

Basant Ratre
Last updated: March 9, 2025 7:36 pm
Basant Ratre 78 Views
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर, 09 मार्च 2025मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महान समाज सुधारक, शिक्षाविद् और मराठी कवयित्री श्रीमती सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि (10 मार्च) पर उन्हें नमन किया ।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्रीमती फुले ने अपने अद्वितीय साहस और समर्पण से भारतीय समाज में शिक्षा और सामाजिक न्याय की क्रांति का सूत्रपात किया। उन्होंने न केवल खुद शिक्षा प्राप्त की, बल्कि वंचित वर्गों और महिलाओं के लिए शिक्षा के द्वार खोलकर सामाजिक चेतना को नई दिशा दी। उनका संपूर्ण जीवन अंधकार से प्रकाश की ओर समाज को अग्रसर करने की प्रेरणा देता है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्रीमती सावित्रीबाई फुले ने अपने कार्यों से न केवल महिलाओं और दलित समाज को जागरूक किया, बल्कि उन्होंने उन रूढ़ियों को भी चुनौती दी, जो समाज को प्रगति के मार्ग में रोकती थीं। उनकी अटूट प्रतिबद्धता और संघर्षशीलता हमें यह सिखाती है कि शिक्षा ही सशक्तिकरण की आधारशिला है।मुख्यमंत्री ने श्रीमती फुले के योगदान को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन दर्शन हमें समानता, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि हम सभी को उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात कर एक समतामूलक, शिक्षित और सशक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20250309 WA0003 जीवन के हर पहलुओं को दिखाती है फिल्म “झन जाबे परदेश” की कहानी, 21 मार्च को होगी प्रदर्शित.
Next Article 1741525442 20b63489f680cd0239aa रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ का भव्य आयोजन.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

spiral null 1774508422974
🚩घरघोड़ा में आज निकलेगी भव्य रामनवमी शोभायात्रा, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट 🚩शोभायात्रा के दौरान किसी भी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
Blog March 26, 2026
रायपुर : बस्तर के नन्हे ललित की आंखों में लौटी रोशनी
Blog March 25, 2026
धमतरी : धमतरी में बढ़ने लगा गर्मी का प्रकोप, लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवायजरी
Blog March 25, 2026
धमतरी : अवैध डीजल भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 3100 लीटर डीजल जब्त
Blog March 25, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?