BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: सुगम आवागमन सुविधा हेतु पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 4.86 करोड़ से अधिक के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

सुगम आवागमन सुविधा हेतु पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 4.86 करोड़ से अधिक के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

Basant Ratre
Last updated: January 4, 2026 9:23 am
Basant Ratre 27 Views
Share
6 Min Read
IMG 20260104 WA0004
SHARE

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 4.86 करोड़ से अधिक के 3 सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

पंडरिया। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन भाजपा सरकार बनने के बाद से निरंतर विकास कार्यों एवं अधोसंरचना निर्माण को गति मिल रही है। पंडरिया विधानसभा में क्षेत्र की सक्रीय विधायक भावना बोहरा जी के सतत प्रयासों से क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पक्की सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, जिससे हर व्यक्ति को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल रही है। शुक्रवार को विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना अंतर्गत 4 करोड़ 86 लाख 26 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले कुल 3 सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया और क्षेत्रवासियों को बधाई दी। इस दौरान विधायक भावना बोहरा ने 1 करोड़ 83 लाख 95 हजार की लागत से निर्मित होने वाले बगदई से कौड़िया सड़क, 1 करोड़ 57 लाख 44 हजार की लागत से निर्मित होने वाले बनिया से कारेसरा मार्ग एवं 1 करोड़ 44 लाख 87 हजार की लागत से गांगीबहरा से हथलेवा सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार विकास, सेवा और सुशासन के संकल्प के साथ जनाकांक्षाओं को पूरा करने प्रतिबद्ध है। सुदृढ़ सड़कें न केवल आवागमन को सरल बनाएँगी, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक प्रगति को भी नई दिशा देगी। हमारा यही प्रयास है कि हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली और क्षेत्र की प्रगति हो। इसी कड़ी में आज 3 बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया और जल्द ही यह सड़कें बनकर तैयार हो जाएँगी जिससे क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा। गाँव-गाँव तक पक्की सड़क, बिजली एवं शुद्ध पानी की पर्याप्त आपूर्ति, विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों से क्षेत्र की आर्थिक प्रगति एवं जनता व किसानों का सशक्तिकरण के लिए हम सतत प्रयास कर रहें हैं। विगत 2 वर्षों में पंडरिया विधानसभा ने विकास के कई आयाम स्थापित किये हैं। शहर से लेकर गाँव और गाँव से लेकर वनांचल व दूरस्थ क्षेत्रों तक सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। विकास कार्यों के साथ ही किसानों को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई बहुप्रतीक्षित सिंचाई परियोजनाओं का निर्माण भी प्रारंभ हो चुका है जिससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

उन्होंने कहा कि आज डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया विधानसभा में योजनाओं का क्रियान्वयन से लेकर विकास कार्यों से लोगों के जीवन में सकारातमक परिवर्तन आ रहा है। जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही हैं। महिला, युवा, किसान और हर समाज एवं वर्ग के लोग विकास की मुख्यधारा से जुड़कर पंडरिया की प्रगति में अपनी सक्रीय सहभागिता निभा रहे हैं। जनता ने जिस विश्वास से हमें अपनी सेवा और क्षेत्र की तरक्की के लिए जनादेश दिया उसका सम्मान करते हुए हम दिन-रात कार्य कर रहें हैं और पंडरिया को समृद्ध, सशक्त और विकसित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अवागम सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए निरन्तर प्रयास हो रहें हैं हाल ही में 16 सड़को के निर्माण हेतु 1 करोड़ 54 लाख रु. से अधिक एवं बजट 2024-25 में स्वीकृत 3 सड़कों के निर्माण व मरम्मत हेतु 7 करोड़ 43 लाख रु. से अधिक की स्वीकृति मिली है।

भावना बोहरा ने बताया कि वर्तमान में पंडरिया विधानसभा में 400 करोड़ से अधिक के विकास,अधोसंरचना निर्माण एवं सिंचाई परियोजनाएं हो रहें हैं जिससे क्षेत्र की अर्तव्यवस्था को गति एवं पंडरिया विधानसभा की जनता को सुविधा मिल रही है। आज पंडरिया विधानसभा में अधोसंरचना विकास के साथ ही जनता की मूलभूत सुविधाओं, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का विस्तार, चौक-चौराहों व पुल-पुलियों का निर्माण, तालाबों एवं शहरों का सौन्दर्यीकरण, बिलजी,पानी की पर्याप्त आपूर्ति एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में विकास कार्य ध्रुव गति हो रहे हैं। पूर्ण पारदर्शिता के साथ उच्च गुणवत्ता के कार्यों से कांग्रेस शासन में 5 वर्षों तक उपेक्षित रहा हमारा पंडरिया विधानसभा आज निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर हो रहा है।

भूमिपूजन के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रोशन दुबे जी,जनपद पंचायत अध्यक्ष दुर्गा सिंह जी, मंडल अध्यक्ष नरेश साहू जी, मंडल महामंत्री धरमपाल कौशिक जी, दारा सिंह राजपूत जी, तिलक सेन जी, सुदर्शन कुम्भकार जी, बसंत शर्मा जी, विकास वैष्णव जी, ब्लॉक सरपंच संघ के अध्यक्ष रूपेश कौशिक जी, अरविंद राजपूत जी, देवनाथ यादव जी, बसंत बोहरा, राजू पारख जी, संजय साहू जी, प्रमोद मानिकपुरी जी, राजेश कौशिक जनपद सदस्य, सोमलाल साहू जी, खोमलाल कौशिक जी,डॉ शिव सिंह परमार, मनोज बंजारे जी विधायक प्रतिनिधि, कुम्भकर्ण सिन्हा जी, सुरेश कौशिक जी, गोपाल कौशिक जी, गिरधर साहू जी, अनिल वैष्णव जी, मोरध्वज साहू जी, ओमकार वैष्णव जी, लीलेश्वर वैष्णव जी, नीकू साहू जी, अजय निर्मलकर जी, दिनेश कौशिक जी, विनय परमार जी, गजाधर कौशिक जी, ओम प्रकाश वैष्णव जी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20260104 WA0009 पदस्थापना : अनिल कुमार सोनी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के रूप में किया पदभार ग्रहण
Next Article IMG 20260105 WA0038 विद्यार्थियों हेतु तीन दिवसीय विशेष कोचिंग शिविर का शुभारंभ👉🏻 सीईओ जिला पंचायत पठारे ने दिये छात्रों को सफल होने का टीप्स
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

spiral null 1772443935140
💥👉“वेतन बिना बेनूर हुई होली: रायगढ़ एन.एच.एम. कर्मचारियों का दर्द, बजट के बावजूद भुगतान लंबित”👉क्या इस बार फीकी रहेगी स्वास्थ्य रक्षकों की होली? बिना वेतन के कैसे मनेगा त्यौहार?”
Blog March 2, 2026
spiral null 1772440455404
🏏अंतर विभागीय ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 : रोमांचक मुकाबले में कलेक्टर 11 रायगढ़ की शानदार जीत
Blog March 2, 2026
IMG 20260301 WA0051
👉💥जब खाकी बनी “ममता की ढाल” — एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी ने सड़क से उठाकर मासूम को मां की गोद तक पहुँचाया
Blog March 1, 2026
IMG20260301124423 scaled
👉💥ग्राम गुमड़ा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — सैकड़ों ग्रामीणों को मिला लाभ
Blog March 1, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?