BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: जगदलपुर : टाकरागुड़ा में लघु धान्य कृषि पर एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

जगदलपुर : टाकरागुड़ा में लघु धान्य कृषि पर एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Basant Ratre
Last updated: March 24, 2026 1:53 pm
Basant Ratre 11 Views
Share
2 Min Read
SHARE

जगदलपुर, 24 मार्च 2026

अखिल भारतीय समन्वित लघु धान्य फसल अनुसंधान परियोजना के तहत ग्राम टाकरागुड़ा में बीते दिनों अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान परिक्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने स्थानीय कृषकों को लघु धान्य फसलों की उन्नत कास्त और उनके उत्पादन की बारीकियों से अवगत कराया।

परियोजना के समन्वयक डॉ. प्रहलाद नेताम ने वर्तमान में चल रहे विभिन्न अनुसंधान कार्यों की जानकारी साझा की, जबकि मुख्य अतिथि शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के अधिष्ठाता डॉ आरएस नेताम ने कृषकों को इन फसलों की महत्ता और आधुनिक उत्पादन तकनीकों के बारे में विस्तार से समझाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अनुसंधान सह संचालक डॉ एके ठाकुर ने केन्द्र द्वारा विकसित लघु धान्य की विभिन्न किस्मों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इन फसलों को भोजन में सम्मिलित करना स्वास्थ्य के लिए कितना लाभकारी है, साथ ही उन्होंने इनके पोषक तत्वों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

तकनीक सत्र में डॉ एनसी मंडावी ने फसलों में लगने वाले कीटों और उनके प्रभावी उपचारों के बारे में बताया, वहीं डॉ एनके नाग ने उन्नत उत्पादन तकनीक और डॉ तेजपाल चन्द्राकर ने मृदा की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के उपायों पर चर्चा की।

महिला कृषकों की भागीदारी को प्रोत्साहित करते हुए वैज्ञानिक डॉ. सोनाली कर ने उनके साथ सीधा संवाद किया और खेती में आने वाली व्यावहारिक परेशानियों का निराकरण किया।

बीजों की गुणवत्ता और उपलब्धता के संबंध में डॉ आरआर कंवर ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जबकि कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री रामनाथ मौर्य ने विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी कृषकों तक पहुँचाई।

इस महत्वपूर्ण आयोजन में वैज्ञानिक संदीप जोशी, बीटीएम युगेन्द्र पाण्डे और अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने किसानों को मिलेट्स की खेती की ओर प्रेरित किया।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article जगदलपुर : दुगनपाल में जल अर्पण दिवस के साथ मनाया गया विश्व जल दिवस
Next Article मोहला : कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने मोहला के निर्माणाधीन हाट बाजार का किया निरीक्षण
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

उत्तर बस्तर कांकेर : गर्मी के मौसम में ‘लू’ से बचाव के लिए समसामयिकी सलाह
Blog March 24, 2026
मोहला : कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने मोहला के निर्माणाधीन हाट बाजार का किया निरीक्षण
Blog March 24, 2026
जगदलपुर : दुगनपाल में जल अर्पण दिवस के साथ मनाया गया विश्व जल दिवस
Blog March 24, 2026
राजनांदगांव : पोट्ठ लईका पहल से बच्ची परिधी हुई पूरी तरह स्वस्थ, सामान्य श्रेणी में पहुंची
Blog March 23, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?