BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: एनटीपीसी तलईपल्ली ने 46% वृद्धि के साथ 11 मिलियन टन कोयला उत्पादन कर रचा नया कीर्तिमान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

एनटीपीसी तलईपल्ली ने 46% वृद्धि के साथ 11 मिलियन टन कोयला उत्पादन कर रचा नया कीर्तिमान

Basant Ratre
Last updated: April 4, 2025 3:09 pm
Basant Ratre 97 Views
Share
2 Min Read
IMG 20250404 WA0031
SHARE

*रायगढ़/घरघोड़ा: एनटीपीसी की तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना ने बीते वित्तीय वर्ष 2024-25 में 11 मिलियन टन कोयला उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया, जो पिछले वर्ष के 7.54 मिलियन टन की तुलना में 46% अधिक है। कोयला डिस्पैच में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई, जो 10.3 मिलियन टन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष के 7.017 मिलियन टन से 47% अधिक है।परियोजना की स्थापना से अब तक कुल 22 मिलियन टन कोयला उत्पादन और 20 मिलियन टन कोयला डिस्पैच का आंकड़ा पार कर लिया गया है।

खनन क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए परियोजना को कोयला मंत्रालय द्वारा 5-स्टार रेटिंग पुरस्कार प्रदान किया गया। वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़े के समापन समारोह में एनटीपीसी तलईपल्ली ने कुल 12 पुरस्कार जीते।परियोजना ने बीते वित्तीय वर्ष में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए।

सामुदायिक विकास के तहत 20 स्कूलों के 1,700 छात्रों को स्कूल बैग वितरित किए गए, 25 मेधावी छात्रों को उत्कर्ष छात्रवृत्ति प्रदान की गई। साथ ही घरघोड़ा मे स्टेडियम समेत विभिन्न स्थानो पर हाई मास्ट लाइट कि स्थापना भी की गई।स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए, परियोजना ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। इस दौरान एक बड़े नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 488 छात्रों की जांच की गई और उनमें से 82 छात्रों को चश्मे वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त, अनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत रक्त समूह और अनीमिया जांच शिविर आयोजित किया गया। साथ ही, देशव्यापी तपेदिक उन्मूलन अभियान के अंतर्गत टीबी जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अवधि में परियोजना प्रभावित गांवों में 17 मेडिकल हेल्थ कैंप आयोजित किए गए।ऊर्जा क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों और सामाजिक उत्तरदायित्व की प्रतिबद्धता के साथ, एनटीपीसी तलईपल्ली देश की प्रगति और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article महासमुंद : आर.बी.सी. 6-4 के तहत 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत
Next Article एमसीबी : न्यायिक प्रकरण में लापरवाही को लेकर शासकीय अधिवक्ता को नोटिस.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

Screenshot 20260611 133130
न्यायालय ने आरोपी को फरार माना, जबकि न्यायालय से 400 मीटर दूर सरकारी नौकरी करने का दावा
Blog June 11, 2026
IMG 20260610 WA0019
कबीरधाम – बहुजन समाज पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के निर्देशानुसार महामहिम राज्यपाल महोदय जी के नाम 9 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
Blog June 10, 2026
IMG 20260609 WA0015 scaled
💥👉एनटीपीसी तलईपल्ली के परियोजना प्रमुख अखिलेश सिंह कार्यकारी निदेशक पद पर पदोन्नत
Blog June 10, 2026
IMG 20260610 WA0020
💥👉MMGSY सड़क निर्माण में भारी गड़बड़ी के आरोप, छाल रोड–पंडरीपानी मार्ग पर गुणवत्ता पर गंभीर सवाल⚡ग्रामीणों ने सड़क की मोटाई, निर्माण सामग्री और गुणवत्ता मानकों में अनियमितता का लगाया आरोप; नई सीसी सड़क में दरारें दिखने से निष्पक्ष जांच की मांग तेज
Blog June 10, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?