एमसीबी/10 फरवरी 2026
कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशन में कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार ने जिले के ग्रामीण एवं शहरी अंचलों से आए आम नागरिकों की समस्याएँ गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनीं।
जनदर्शन के दौरान नागरिकों ने अपनी छोटी-बड़ी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याएँ सीधे प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कीं।अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का नियमानुसार परीक्षण कर प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक भटकाव से राहत मिल सके।
इस जनदर्शन में कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए।जनदर्शन में प्राप्त प्रमुख आवेदनों में पुष्पा देवी निवासी चनवारीडांड सुषीला देवी के द्वारा जनदर्षन में किये गये षिकायत का जवाब के संबंध में, केदार निवासी पेन्ड्री वन अधिकार पट्टा पर रोक लगाने के संबंध में, मीना विष्वास भूमि के संबंध में, प्रदीप कुमार निवासी बरबसपुर सुमित्रा विश्वकर्मा द्वारा विमल श्री टॉकीज के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 43 से लगी हुई
भूमि खसरा नं. 330/61 पर राष्ट्रीय राजमार्ग की मध्य रेखा से 40 मीटर के भीतर अवैध निर्माण करने तथा भारत सरकार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से अनुमति लिये बगैर अवैध निर्माण कार्य पर कार्यवाही किये जाने के संबंध में, राजन यादव निवासी रांपा शौचालय निर्माण कार्य की भुगतान नही
मिलने के संबंध में, समस्त ग्रामवासी निवासी रांपा शौचालय निर्माण कार्य की स्वीकृत प्रदान करने के संबंध में, सुनीता यादव निवासी जनुवा शौचालय निर्माण कार्य की स्वीकृत प्रदान करने के संबंध में, रोहित यादव निवासी रांपा प्रधानमंत्री आवास की राषि प्रदान करने के संबंध में, सुधा निवासी पोड़ी प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में, धर्मजीत सिंह निवासी खेतौली पुत्री के गुमषुदा होने के संबंध में, भगवान दास चक्रधारी निवासी पसौरी जांच रिपोर्ट प्राप्त न होने के संबंध में,
आर्थिक सहायता राषि प्रदान किए जाने के संबंध में, कृष्णपाल सिंह निवासी मनौरा नया सोलर हैडपंप लगाए जाने के संबंध में, स्नेह लता सिंह निवासी लरकोड़ा प्रधानमंत्री सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता के संबंध में, फूलमत निवासी डोंडकी पट्टा प्रदान कराने के संबंध में, श्याम बाबा आदेष पारित दिनांक 14/05/2010 के परिपालन एवं अवहेलना करने वाले व्यक्तियों पर उचित वैधानिक कार्यवाही करने के संबंध में,
रामनरेष निवासी केंवटी घर के उपयोग हेतु धान ले जाते समय रोके जाने के संबंध में, सविता चक्रधारी एनएसएस सर्टिफिकेट के संबंध में, राम कूुमार सोनवानी निवासी लालपुर सौर पैनल पंप लगाए जाने के संबंध में, सहायता राषि दिए जाने के संबंध में, ममता गोयल निवासी मनेन्द्रगढ़ भूमि के संबंध में, रामनाथ गुनकर निवासी रामगढ़ 28 क्विंटल धान की जप्ती एवं गाड़ी छुड़वाने के संबंध में,
लल्ली बाई ,सुरजवल्ली, सुखमंती, जगजीवन, ननकी, जयनंदन,सुखलाल निवासी जुईली प्रधानमंत्री आवास की आधार खाता अनफीज करने के संबंध में, सरपंच साल्ही पानी टेंकर हस्तांतरित करवाए जाने के संबंध में, गुजरतिया निवासी कुंवारपुर आवास घर के संबंध में, छत्रमणि सिंह निवासी मटुकपुर मजदुरों का बकाया भुगतान दिलाये जाने के संबंध में, बृजलाल, पवन कुमार एवं राधेष्याम गोयल भूमि के संबंध से संबंधित आवेदन भी जनदर्शन में प्रस्तुत किए गए।
अपर कलेक्टर ने सभी मामलों में संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं तत्परता के साथ कार्यवाही करते हुए शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें, जिससे आम नागरिकों का प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।
