BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: शटर तोड़कर लाखों की मोबाइल चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

शटर तोड़कर लाखों की मोबाइल चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर

Basant Ratre
Last updated: February 23, 2026 8:48 pm
Basant Ratre 13 Views
Share
2 Min Read
SHARE
IMG 20260223 WA0008

घरघोड़ा थाना क्षेत्र में एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात नकाबपोश चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

घटना ग्राम कुडुमकेला के तेलीपारा निवासी 31 वर्षीय सेतराम साव की “साव कंप्यूटर एंड मोबाइल” नामक दुकान में हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सेतराम साव सड़कपारा मेन रोड स्थित अपनी दुकान को 15 फरवरी की रात करीब सवा 8 बजे रोज की तरह बंद कर घर चले गए थे।

देर रात अज्ञात 4-5 चोरों ने दुकान के शटर का ताला लोहे की रॉड से तोड़ दिया और अंदर घुस गए।चोरों ने दुकान में रखे नए और पुराने मोबाइल फोन एक-एक कर बैग में भर लिए और मौके से फरार हो गए। चोरी की यह पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि सभी चोरों ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे।हैरानी की बात यह रही कि जाते समय चोर CCTV कैमरा भी अपने साथ ले गए, लेकिन DVR वहीं छोड़ गए।

इसी DVR में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई, जो अब पुलिस के लिए अहम सबूत साबित हो सकती है।

घटना के बाद पीड़ित दुकानदार सेतराम साव ने घरघोड़ा थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुट गई है।इलाके में इस घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है, वहीं लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 5 1 ⏱️ “काम में देरी नहीं चलेगी” – कलेक्टर की दो टूक, 10 दिन में इतवारी ऑक्सीजोन पूरा करने का अल्टीमेटम
Next Article
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

February 23, 2026
Blog February 23, 2026
5 1
⏱️ “काम में देरी नहीं चलेगी” – कलेक्टर की दो टूक, 10 दिन में इतवारी ऑक्सीजोन पूरा करने का अल्टीमेटम
Blog February 23, 2026
घरघोड़ा और तमनार में छात्र नेतृत्व को बड़ी जिम्मेदारी
Blog February 23, 2026
एमसीबी : विशेष लेख : मनेंद्रगढ़ में विकसित भारत की दस्तक
Blog February 23, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?