BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बीजापुर : आकांक्षी विकासखंड उसूर में संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ, ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में अहम पहल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बीजापुर : आकांक्षी विकासखंड उसूर में संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ, ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में अहम पहल

Basant Ratre
Last updated: February 5, 2026 7:12 pm
Basant Ratre 16 Views
Share
2 Min Read
SHARE

बीजापुर 05 फरवरी 2026

आवापल्ली स्थित जनपद पंचायत उसूर के प्रांगण में गुरुवार को संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (आकांक्षी विकासखंड उसूर) के शुभारंभ समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भ्रमण कर आमजन को संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।

उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने मिलकर क्षेत्र को स्वस्थ, समर्थ एवं समृद्ध बनाने के साझा लक्ष्य पर बल दिया।समारोह के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्व.सहायता समूहों को चेक वितरित किए गए वहीं कृषि विभाग द्वारा किसानों को स्वायल हेल्थ कार्ड प्रदान कर कृषि उत्पादकता एवं मृदा स्वास्थ्य सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

यह पहल ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।संपूर्णता अभियान 2.0 आकांक्षी क्षेत्रों के सामाजिक, आर्थिक एवं आधारभूत विकास को गति देने का एक सार्थक प्रयास है, जिससे योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक सुनिश्चित किया जा सके।

उक्त कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे द्वारा संपूर्णता अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस गरिमामयी अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती सरोजनी सीपी जीए श्रीमती रवना झाड़ी, श्रीमती अर्चना मड़ी, सुश्री अनिता तेलम, श्री मनोज अवलम, आवापल्ली सरपंच श्रीमती ईश्वरी उईका, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्र के सम्मानित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article कवर्धा : जिला जेल में बंदियों को कराया जा रहा गीता का अध्ययन
Next Article IMG 20260206 110935 दानसरा मुक्तिधाम की दुर्दशा: ज़िंदा को सुविधा नहीं, अब मृतकों को भी नहीं मिल रहा सम्मान
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

💥 रायगढ़ पुलिस 💥
Blog March 5, 2026
रायपुर : मजबूत इरादों और सरकारी योजनाओं के सहयोग से सपना हुआ साकार-चित्ररेखा
Blog March 5, 2026
रायपुर : दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग : मुख्यमंत्री साय
Blog March 5, 2026
रायपुर : वंचित परिवार के कष्ट भरे जीवन में सपनों की हकीकत बनकर आया प्रधानमंत्री आवास
Blog March 5, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?