कोंडागांव, 16 जुलाई 2025
साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के केशकाल एवं बड़ेराजपुर विकासखण्ड के आम नागरिकों को अपनी समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचने में होने वाली परेशानी को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा केशकाल में जनदर्शन के आवेदन लेने की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।
केशकाल एवं बड़ेराजपुर विकासखण्ड के आम नागरिकों की सुविधा के लिए जनपद पंचायत केशकाल में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के नेतृत्व में आगामी मंगलवार से कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। अगर किसी आवेदक को कलेक्टर से सीधे संवाद करना है, तो वीसी के माध्यम से बात हो सकेगी। उक्त कलेक्टर जनदर्शन प्रत्येक मंगलवार को स्थान जनपद पंचायत केशकाल में दोपहर 01 बजे से शुरू होगा।