BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: कांग्रेस को झटका : घरघोड़ा नगर पंचायत के पार्षद नीरज शर्मा ने पार्टी से दिया इस्तीफा,@वंशवाद व गुटबाजी से आहत ,कांग्रेस से तोड़ा नाता,@ जनता की मांग पर निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

कांग्रेस को झटका : घरघोड़ा नगर पंचायत के पार्षद नीरज शर्मा ने पार्टी से दिया इस्तीफा,@वंशवाद व गुटबाजी से आहत ,कांग्रेस से तोड़ा नाता,@ जनता की मांग पर निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

Basant Ratre
Last updated: January 31, 2025 5:47 pm
Basant Ratre 68 Views
Share
4 Min Read
IMG 20250131 WA0064
SHARE

रायगढ़ | छत्तीसगढ़ कांग्रेस में असंतोष की लहर गहराती जा रही है। पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा जब घरघोड़ा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद एवं ब्लॉक कांग्रेस के महामंत्री नीरज शर्मा ने प्राथमिक सदस्यता सहित समस्त दायित्वों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को भेजे अपने त्यागपत्र में संगठन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी में अब उनके अनुभव और निष्ठा का सम्मान नहीं रहा।

“पार्टी में मेरी अब आवश्यकता नहीं” – नीरज शर्मा

शर्मा, जिनका परिवार तीन पीढ़ियों से कांग्रेस की सेवा करता आ रहा है, ने अपने त्यागपत्र में उल्लेख किया कि उनके दादा स्व.हरिराम शर्मा घरघोड़ा नगर पंचायत के प्रथम मनोनीत अध्यक्ष थे और उनके पिता स्व. सुरेंद्र शर्मा भी कांग्रेस संगठन में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। नीरज शर्मा स्वयं वर्ष 2003 से पार्षद पद पर कार्यरत हैं, लेकिन हाल के घटनाक्रमों ने उन्हें आहत किया है।

उन्होंने अपने पत्र में लिखा—
“लंबे समय तक पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण के बावजूद मेरे अनुभव की अनदेखी की गई और टिकट काट दिया गया। इससे मुझे गहरा धक्का लगा है। कांग्रेस में वंशवाद, आंतरिक गुटबाजी और अहंकार हावी होता जा रहा है, जिससे समर्पित कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट रहा है।”

जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए लिया बड़ा फैसला

नीरज शर्मा ने स्पष्ट किया कि उन्होंने यह निर्णय केवल व्यक्तिगत असंतोष के कारण नहीं, बल्कि जनता की भावनाओं और आत्मसम्मान को ध्यान में रखते हुए लिया है। उन्होंने कहा कि संगठन में व्याप्त आंतरिक खींचतान और वंशवादी राजनीति से उनका विश्वास उठ गया है, जिसके चलते अब वे कांग्रेस से पूर्ण रूप से अलग हो रहे हैं।

जनता की मांग पर निर्दलीय चुनाव समर में उतरकर बिगाड़ा गणित

IMG 20250131 WA0065

नीरज शर्मा के इस्तीफे के बाद घरघोड़ा नगर पंचायत में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। वार्ड क्रमांक 10 में उनकी मजबूत पकड़ है। वर्षों से पार्षद रहते हुए उन्होंने वार्ड के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों में उनकी अच्छी छवि बनी हुई है। उनकी सुलभता, सक्रियता और वार्डवासियों की समस्याओं के समाधान की प्रतिबद्धता के कारण जनता का एक बड़ा वर्ग उनके समर्थन में नजर आ रहा है। जनता की मांग और समर्थन को देखते हुए नीरज शर्मा निर्दलीय ही मैदान में उतर गए हैं जिससे दोनों पार्टी प्रत्याशियों के लिए खासी मुश्किल खड़ी हो गयी है ।

राजनीतिक हलचल तेज, आगामी कदम पर नजर

शर्मा के इस्तीफे से घरघोड़ा की राजनीति में हलचल मच गई है। स्थानीय निकाय चुनावों से ठीक पहले एक मजबूत कांग्रेस नेता का पार्टी छोड़ना, संगठन के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि शर्मा का अगला राजनीतिक कदम क्या होगा—क्या वे किसी अन्य दल का दामन थामेंगे, या फिर स्वतंत्र रूप से जनता की सेवा करेंगे? वहीं, कांग्रेस नेतृत्व इस क्षति की भरपाई कैसे करेगा, यह भी एक अहम सवाल है।

राजनीतिक गलियारों में इस इस्तीफे को कांग्रेस की गिरती साख और आंतरिक कलह के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। क्या यह सिर्फ एक नेता की विदाई है या पार्टी के भीतर व्यापक असंतोष की आहट ? आने वाले दिनों में स्थिति और स्पष्ट होगी।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20250131 WA0055 नगर पंचायत घरघोड़ा वार्ड नं 15 भाजपा पार्षद प्रत्याशी राजेश मित्तल को मिल रहा भरपूर समर्थन
Next Article 1738326575 ae76a0afe77eb88beb16 रायपुर : कृषि विश्वविद्यालय का दशम् दीक्षांत समारोह 01 फरवरी को.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

रायपुर : बांगो परियोजना की वितरक नहरों के कार्यों के लिए 8.34 करोड़ रूपए स्वीकृत
Blog February 24, 2026
रायपुर : मुख्यमंत्री साय के जन्मदिवस पर पादप बोर्ड द्वारा 2100 औषधीय पौधों का वितरण
Blog February 24, 2026
रायपुर : विधानसभा परिसर में मिलेट कैफे का शुभारंभ
Blog February 23, 2026
शटर तोड़कर लाखों की मोबाइल चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
Blog February 23, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?