BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: जशपुरनगर : कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों को आश्रम और छात्रावास का नियमित निरीक्षण करने के दिए निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

जशपुरनगर : कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों को आश्रम और छात्रावास का नियमित निरीक्षण करने के दिए निर्देश

Basant Ratre
Last updated: March 31, 2026 5:40 pm
Basant Ratre 35 Views
Share
3 Min Read
SHARE

भोजन की गुणवत्ता, सुरक्षा और साफ सफाई की व्यवस्था का रिपोर्ट देंगेबैठक में अनुपस्थित होने के कारण नेशनल हाईवे के अधिकारी को कारण बताओं नोटिस जारीप्राइवेट अस्पताल प्रत्येक माह के 9 और 24 तारीख को गर्भवती महिलाओं और अन्य महिलाओं का करेंगे स्वास्थ्य जांच

जशपुरनगर 31 मार्च 2026

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर आश्रम और छात्रावास के निरीक्षण के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी को प्रतिमाह निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने कहा बालक और बालिका छात्रावासों के लिए अलग अलग नोडल अधिकारी बनाया गया है।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी को भोजन की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था, दरवाजे खिड़की की स्थिति और शौचालय किचन की साफ सफाई की व्यस्था की विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने नोडल अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आश्रम, छात्रावास में हॉस्टल अधीक्षक रात में निवास करते हैं कि नहीं इसके भी जानकारी रिपोर्ट में देंगे ।

उन्होंने कहा बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।कलेक्टर ने लापरवाही करने वाले छात्रावास अधीक्षक की जानकारी निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारियों को देने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में नेशनल हाईवे के अधिकारी के अनुपस्थित होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।उन्होंने समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री घोषणा और मुख्यमंत्री जनदर्शन और कलेक्टर जनदर्शन के लंबित प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के घोषणा के कार्यों में बंदरचुआं बस स्टैंड के कार्य, जशपुर में दिव्यांग बच्चों के स्कूल के निर्माण कार्य,सोनार समाज का सामाजिक भवन बगीचा का मंगल भवन,पुल पुलिया और सड़क निर्माण कार्य, आदि अन्य कार्यों की विस्तार से समीक्षा किए और संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा सभी निजी अस्पताल प्रत्येक माह के 9 और 24 तारीख को गर्भवती महिलाओं स्वास्थ्य जांच सोनोग्राफी और अन्य महिलाओं का नियमित जांच करेंगे।इस संबंध में सभी प्राइवेट अस्पताल से प्रमाण पत्र लेने के लिए कहा है।

कलेक्टर ने कहा कि प्राइवेट अस्पताल शासन के नियमों का उल्लंघन करते पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी।इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू सभी एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article गौरेला पेंड्रा मरवाही : जीपीएम जिले में पेट्रोल-डीजल और गैस का पर्याप्त स्टॉक : अफवाहों पर ध्यान नहीं देने कलेक्टर ने की अपील
Next Article जशपुरनगर : अग्निवीर भर्ती 2026: युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

रायपुर : ख़ुद से सीखने वाले सूरज माशी ने उधार के स्पाइक्स पहन जीता 5000 मीटर का रजत पदक
Blog March 31, 2026
अम्बिकापुर : अंबिकापुर सकालो में अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का पहला ट्रायल प्रारम्भ
Blog March 31, 2026
महासमुंद : राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर बेलसोंडा रेलवे ओवरब्रिज निर्माण से आवागमन होगा सुगम
Blog March 31, 2026
जशपुरनगर : अग्निवीर भर्ती 2026: युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
Blog March 31, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?