BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: जगदलपुर : बस्तर संभाग : शिक्षकों की पदोन्नति हेतु पात्रता सूची जारी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

जगदलपुर : बस्तर संभाग : शिक्षकों की पदोन्नति हेतु पात्रता सूची जारी

Basant Ratre
Last updated: February 5, 2026 1:32 pm
Basant Ratre 27 Views
Share
3 Min Read
SHARE

जगदलपुर 05 फरवरी 2026

बस्तर संभाग के शिक्षा विभाग में पदोन्नति की बाट जोह रहे शिक्षकों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक ने एक बड़ी और महत्वपूर्ण कार्यवाही करते हुए पदोन्नति के लिए पात्र शिक्षकों की सूची बुधवार को जारी कर दी है।

विभाग द्वारा 01 अप्रैल 2024 की वरिष्ठता स्थिति को आधार मानते हुए संभाग के कुल 1595 शिक्षकों की पात्रता सूची जारी की गई है। विशेष बात यह है कि विभाग ने पदोन्नति हेतु रिक्त पदों के विरुद्ध दोगुनी संख्या में पात्र शिक्षकों की यह सूची जारी की है,

ताकि चयन प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों का विश्लेषण करें तो इस सूची में सबसे अधिक नाम टी (ट्राइबल) संवर्ग के शिक्षकों का है।

इसमें टी-संवर्ग (एलबी) के सर्वाधिक 1300 शिक्षक और टी-संवर्ग (नियमित) के 235 शिक्षक शामिल हैं, जबकि ई (एजुकेशन) संवर्ग से नियमित और एलबी श्रेणी के 30-30 शिक्षकों यानी कुल 60 शिक्षकों का नाम इस सूची में शामिल किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पात्र शिक्षकों की यह सूची संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है, जहाँ शिक्षक अपना नाम देख सकते हैं।

इस सूची के जारी होने के साथ ही पदोन्नति की प्रक्रिया अब अपने अगले और निर्णायक चरण में प्रवेश कर गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अब विभाग द्वारा 13 फरवरी तक इन पात्र शिक्षकों की गोपनीय चरित्रावली, चल-अचल संपत्ति का विवरण और मतांकन पूर्ण करने की कार्यवाही तेजी से की जाएगी। इन औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद 20 फरवरी को विभागीय पदोन्नति समिति की महत्वपूर्ण बैठक होगी और इसके तीन दिन बाद, यानी 23 फरवरी को अंतिम पदोन्नति आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

शिक्षकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए विभाग ने एक सकारात्मक निर्णय लिया है कि शिक्षकों को उनकी पसंद के स्कूल काउंसलिंग के जरिए आवंटित किए जाएंगे। पदोन्नति आदेश जारी होने के बाद 2 मार्च से 5 मार्च के बीच काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी की जाएगी और अंततः 6 मार्च को शिक्षकों को नए स्कूलों में पदस्थापना दे दी जाएगी। पात्र शिक्षकों की सूची जारी होने से संभाग के शैक्षणिक जगत में हर्ष का माहौल है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article उत्तर बस्तर कांकेर : कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने की विद्यार्थियों से अपील
Next Article रायपुर : प्रदेश में खुलेंगे 4 नए उप पंजीयक कार्यालय
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

रायपुर : मजबूत इरादों और सरकारी योजनाओं के सहयोग से सपना हुआ साकार-चित्ररेखा
Blog March 5, 2026
रायपुर : दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग : मुख्यमंत्री साय
Blog March 5, 2026
रायपुर : वंचित परिवार के कष्ट भरे जीवन में सपनों की हकीकत बनकर आया प्रधानमंत्री आवास
Blog March 5, 2026
सूरजपुर : सेवानिवृत्त होने पर ललन प्रसाद यादव को दी गयी भावभीनी विदाई
Blog March 5, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?