पंडरिया। पंडरिया विधानसभा के लोकप्रिय विधायक भावना बोहरा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगो के समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए रायपुर शहर में पंडरिया सेवा सदन का शुभारम्भ किया है जो कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से राजधानी रायपुर में उपचार हेतु आने वाले मरीजों के परिजनों को दैनिक सुविधाओं जैसे ठहरने, भोजन की समस्याओं का सामना करना पड़ता था इस पीड़ा को समझते हुए उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा ने रायपुर शहर में अपने सोसल मिडिया अकाउंट में पोस्ट किया है ” पंडरिया सेवा सदन” की शुरुआत की है और कहा है कि पंडरिया विधानसभा के मेरे प्रिय परिवारजनों, आपकी सुविधा, स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन के लिए किया गया हर संकल्प हमारे लिए सर्वोपरि है। “भावना दीदी की गारंटी” केवल एक वादा नहीं, बल्कि जनसेवा का अटूट संकल्प है—और आज उसी संकल्प की एक और महत्वपूर्ण कड़ी हम पूरा करने जा रहे हैं।
राजधानी रायपुर में उपचार हेतु आने वाले पंडरिया विधानसभा के मरीजों के परिजनों को अक्सर ठहरने, भोजन और दैनिक सुविधाओं के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। आपकी इस पीड़ा को समझते हुए, हमने “पंडरिया सेवा सदन” की शुरुआत की है जो केवल सुविधा ही नहीं, बल्कि अपनापन भी देता है।
“पंडरिया सेवा सदन” अब राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर सेक्टर-2 में आपके लिए समर्पित है जहां पंडरिया विधानसभा से उपचार कराने हेतु आए मरीजों के परिजनों को निःशुल्क ठहरने व शुद्ध एवं सात्विक भोजन की व्यवस्था, विश्राम के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण, सर्वसुविधायुक्त कमरे, स्नान, शौचालय एवं पर्याप्त जल आपूर्ति, प्रकाश एवं रात्रि विश्राम हेतु बिस्तर जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
यह केवल एक भवन नहीं, बल्कि पंडरिया विधानसभा के हर उस परिवार के लिए अपना घर है, जो उपचार के लिए दूर शहर आते हैं। आप सभी के आशीर्वाद और विश्वास से, हम इसी तरह जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे। “पंडरिया सेवा सदन” सदैव आपकी सेवा में समर्पित रहेगा। अपनी सेवा का अवसर प्रदान करने के लिए कृपया मोबाइल नम्बर पर 7747892000 एवं 7747992000 पर सम्पर्क करें।
