घरघोड़ा – आज जय मां बैगिन डोकरी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद राधेश्याम राठिया ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दिवान, जिला उपाध्यक्ष नरेश पंडा, मंत्री जनेश्वर मिश्रा, घरघोड़ा मंडल अध्यक्ष राजेश पटेल समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।


प्रतियोगिता की शुरुआत में सांसद राधेश्याम राठिया ने टास किया, जिसमें बरौनाकुंडा और फगुरम के बीच मुकाबला हुआ। टास जीतकर बरौनाकुंडा ने पहले फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। उद्घाटन समारोह में सांसद राठिया ने खिलाड़ियों से अपील की कि वे खेल को आपसी सदभाव और खेल भावना के साथ खेलें।

इस प्रतियोगिता में क्षेत्रीय खिलाड़ियों ने उत्साह से भाग लिया और खेल की गुणवत्ता को बढ़ावा दिया।मार्निंग क्रिकेट कमिटी घरघोड़ा के सभी सदस्य ने सभी अतिथियों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत कर सम्मानित किया।
