महापंचायत में रायगढ़ जिला की रही ऐतिहासिक भागीदारी


मनरेगा बचाओ के मुद्दे पर गूंजी युवा आवाज
रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय युवा महापंचायत में रायगढ़ जिले से सैकड़ों युवाओं ने ग्रामीण युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष उस्मान बेग के नेतृत्व में जोशीली और संगठित भागीदारी दर्ज कराई।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे युवाओं की बड़ी उपस्थिति ने पूरे कार्यक्रम में रायगढ़ की संगठनात्मक ताकत और सक्रियता को विशेष पहचान दिलाई।यह सहभागिता प्रदेश महासचिव राकेश पांडेय के मार्गदर्शन तथा प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और प्रभारी अमित पठानिया, मोनिका मंडारे के निर्देश पर सुनिश्चित की गई।
प्रदेशभर से आए हजारों युवाओं की उपस्थिति ने महापंचायत को ऐतिहासिक स्वरूप दिया और युवा शक्ति का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, प्रभारी मनीष शर्मा, दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव तथा एआईसीसी सचिव देवेंद्र यादव सहित प्रदेश के अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने युवाओं की अभूतपूर्व भागीदारी की सराहना करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
युवा महापंचायत का मुख्य मुद्दा मनरेगा बचाओ अभियान रहा। इस दौरान युवाओं ने मनरेगा में हो रहे बदलावों और मजदूरों को हो रही परेशानियों के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई। सभा में केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए मनरेगा मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रदेशव्यापी संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया गया।
रायगढ़ जिले से पहुंचे युवाओं ने भी मंच से अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए मजदूरों और ग्रामीणों के अधिकारों के लिए लगातार लड़ाई जारी रखने का संदेश दिया।कार्यक्रम में रायगढ़ जिले की अनुशासित, ऊर्जावान और बड़ी भागीदारी चर्चा का प्रमुख विषय रही। विभिन्न जिलों से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रायगढ़ युवा कांग्रेस की सक्रियता की खुलकर सराहना की।
उस्मान बेग की सक्रियता और नेतृत्व की खुलकर सराहना
युवा महापंचायत में रायगढ़ जिले से सैकड़ों युवाओं की मजबूत उपस्थिति को देखते हुए कई वरिष्ठ नेताओं ने जिला अध्यक्ष उस्मान बेग की सक्रियता, मेहनत और जमीनी पकड़ की विशेष प्रशंसा की। नेताओं ने कहा कि कम समय में संगठन को सक्रिय, संघर्षशील और जनहित के मुद्दों पर खड़ा करना एक बड़ी उपलब्धि है।
वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास जताया कि उस्मान बेग के नेतृत्व में रायगढ़ युवा कांग्रेस आने वाले समय में प्रदेश की सबसे मजबूत और प्रभावशाली इकाइयों में शामिल होगी तथा जनहित के मुद्दों पर निर्णायक भूमिका निभाएगी।
