रायगढ़/नवा रायपुर।छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक आधार पर विकासखंड शिक्षा अधिकारियों के प्रभार में बदलाव करते हुए नया आदेश जारी किया है।
मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के अनुसार शशिधर निषाद को विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) घरघोड़ा, जिला रायगढ़ के पद पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।
जारी आदेश में उल्लेख है कि पूर्व में वे विकासखंड शिक्षा अधिकारी, दरभा, जिला बस्तर में पदस्थ थे। विभागीय आदेश में संशोधन करते हुए शासन ने उन्हें प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा स्थानांतरित किया है।यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार अवर सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी किया गया है।
आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों एवं जिला प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दी गई है।स्थानीय शिक्षा महकमे में इस नियुक्ति से प्रशासनिक कार्यों में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।
नए बीईओ के पदभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्र में शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यालय संचालन और विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार की संभावना मानी जा रही है।
