गौरेला पेंड्रा मरवाही, 20 जनवरी 2026

भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली से जारी निर्देश के अनुपालन में आगामी 25 जनवरी को 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर एवं मतदान केन्द्र स्तर पर ’मेरा भारत मेरा वोट’ थीम पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा,
जिसका टैगलाइन इंडियन सिटिजन एट द हार्ट ऑफ इंडियन डेमोक्रेसी है। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने जिले के सभी विभाग प्रमुखो को परिपत्र जारी कर प्रचार प्रसार करने और सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाने के लिए कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा है। साथ ही की गई कार्रवाई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
इसका उद्देश्य भारतीय लोकतंत्र में नागरिकों की केंद्रीय भूमिका को रेखांकित करना और मतदान के महत्व के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।
