BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: गरियाबंद : गरियाबंद में टी.बी. मुक्त भारत अभियान का किया शुभारंभ
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

गरियाबंद : गरियाबंद में टी.बी. मुक्त भारत अभियान का किया शुभारंभ

Basant Ratre
Last updated: March 24, 2026 8:09 pm
Basant Ratre 45 Views
Share
3 Min Read
SHARE

कलेक्टर श्री उइके ने दिखाई हरी झंडी

गरियाबंद, 24 मार्च 2026

विश्व क्षय दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय गरियाबंद में “टी.बी. मुक्त भारत अभियान” के 100 दिवसीय द्वितीय चरण का शुभारंभ संयुक्त जिला कार्यालय के परिसर से किया गया।

इस दौरान कलेक्टर श्री बीएस उइके उईके ने अभियान का विधिवत उद्घाटन करते हुए स्वास्थ्य विभाग एवं शिवम् नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई प्रचार रैली और सर्वे दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर उन्होंने टी.बी. मुक्त भारत के लिए शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि 24 मार्च से प्रारंभ यह अभियान टी.बी. उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इसके तहत मितानिन और स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर उच्च जोखिम समूहों एवं टी.बी. के संभावित मरीजों की पहचान करेंगे तथा उनकी जांच और उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उमाशंकर नवरत्न ने बताया कि अभियान के प्रारंभिक 15 दिनों में पूर्व में आयोजित निक्षय निरामय अभियान से छूटे हुए उच्च जोखिम समूह के व्यक्तियों की सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद सभी की एक्स-रे जांच कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर और उप स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर लोगों को जांच एवं उपचार की सुविधा दी जाएगी।

अभियान के दौरान जेल, खदान, क्रशर, ईंट भट्ठा, उद्योग और राइस मिल जैसे क्षेत्रों में कार्यरत लोगों का भी चिन्हांकन कर उनकी जांच और उपचार किया जाएगा।

इस व्यापक अभियान में विभिन्न शासकीय विभागों, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों तथा आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही लोगों को “निक्षय मित्र” बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंत में जिला चिकित्सालय परिसर में शिवम नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ संगोष्ठी एवं प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला क्षय अधिकारी डॉ. ए.के. हुमने ने टी.बी. के लक्षण, जांच, उपचार और बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. वाय.के. धु्रव, जिला क्षय अधिकारी डॉ. अमन कुमार हुमने, डीएचओ डॉ. लक्ष्मीकांत जांगड़े, चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. रेड्डी, डीपीएम गनपत नायक सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article बिलासपुर : राजस्व मामलों के निराकरण के लिए गांव-गांव में लगेंगे समाधान शिविर
Next Article राजनांदगांव : जिले में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा संपन्न
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260324 WA0037
रायपुर में आम्बेडकर जयंती को लेकर गरमाई तैयारी, सड़कों पर गूंजेगा ‘जय भीम’ का हुंकार!
Blog March 24, 2026
बलौदाबाजार : आजीविका और नैसर्गिक पर्यटन विकास के अध्ययन के लिए समितियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
Blog March 24, 2026
जांजगीर-चांपा : विश्व क्षय दिवस के अवसर पर 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का हुआ जिला स्तरीय शुभारंभ
Blog March 24, 2026
राजनांदगांव : 6.120 बल्क लीटर देशी मदिरा प्लेन व मसाला जप्त
Blog March 24, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?