BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: एनएमएल–एनटीपीसी तलईपल्ली में ‘फन फेस्ट 2026’ की धूम, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और पारंपरिक रंगों से सजा कोशल विहार टाउनशिप
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

एनएमएल–एनटीपीसी तलईपल्ली में ‘फन फेस्ट 2026’ की धूम, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और पारंपरिक रंगों से सजा कोशल विहार टाउनशिप

Basant Ratre
Last updated: February 11, 2026 4:43 pm
Basant Ratre 4 Views
Share
2 Min Read
IMG 20260211 WA0029
SHARE

घरघोड़ा (रायगढ़)।एनएमएल तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना की तिलोत्तमा महिला समिति द्वारा कोशल विहार टाउनशिप में ‘फन फेस्ट 2026’ का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।

1002058446

कार्यक्रम की थीम ‘मोर छत्तीसगढ़, मोर तलईपल्ली’ रही, जिसमें छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और सामुदायिक एकता की झलक देखने को मिली।कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्ता लेडीज़ क्लब की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती मीनाक्षी श्रीवास्तव, स्वयंसिद्धा लेडीज़ क्लब की अध्यक्ष श्रीमती पूनम जैन तथा प्रेरणा लेडीज़ क्लब की अध्यक्ष श्रीमती कविता सक्सेना द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

1002058447

इस अवसर पर एनएमएल तलईपल्ली के परियोजना प्रमुख श्री अखिलेश सिंह एवं एनटीपीसी लारा के परियोजना प्रमुख श्री सुभाष ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।समिति की अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस मेले में विभिन्न फूड स्टॉल, मनोरंजक खेल, हस्तशिल्प एवं स्थानीय कारीगरों के स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।

बच्चों से लेकर महिलाओं तक सभी ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक करमा नृत्य से हुई, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद खैरागढ़ से आए कलाकारों ने अपनी संगीतमय प्रस्तुति से माहौल को और भी जीवंत बना दिया।अतिथियों ने महिला समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे सामुदायिक एकता और सांस्कृतिक संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल बताया।

श्री अखिलेश सिंह ने महिला समिति के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन कर्मचारियों और उनके परिवारों के बीच आपसी समन्वय और सौहार्द को मजबूत करते हैं।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की भागीदारी रही, जिससे पूरा टाउनशिप उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया और छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति का सुंदर प्रदर्शन देखने को मिला।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article file 00000000c620720682a63d090903729b घरघोड़ा में राजश्री गुटका पर मनमानी, मुनाफाखोरी का खुला खेल 20 रुपये में 4 की जगह अब केवल 3 पैकेट, ग्राहक परेशान – सप्लायरों पर कृत्रिम कमी पैदा करने का आरोप
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

file 00000000c620720682a63d090903729b
घरघोड़ा में राजश्री गुटका पर मनमानी, मुनाफाखोरी का खुला खेल 20 रुपये में 4 की जगह अब केवल 3 पैकेट, ग्राहक परेशान – सप्लायरों पर कृत्रिम कमी पैदा करने का आरोप
Blog February 11, 2026
file 00000000d1a87206b8e8ee24500af742
घरघोड़ा, रायगढ़ — आवारा कुत्तों का आतंक जारी, राह चलते व्यक्ति पर हमला; सुप्रीम कोर्ट का निर्देशों का पालन नहीं हो रहा
Blog February 11, 2026
लैलूंगा में तहसीलदार का बड़ा एक्शन!
Blog February 10, 2026
बिलासपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअली जुड़कर नव दंपत्तियों को दिया आर्शीवाद
Blog February 10, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?