BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: एक कार्यकार्यता से नेतृत्वकर्ता तक श्री नितिन नवीन जी का समर्पण और परिश्रम हम सबके लिए प्रेरणा है : भावना बोहरा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

एक कार्यकार्यता से नेतृत्वकर्ता तक श्री नितिन नवीन जी का समर्पण और परिश्रम हम सबके लिए प्रेरणा है : भावना बोहरा

Basant Ratre
Last updated: December 15, 2025 6:38 pm
Basant Ratre 29 Views
Share
7 Min Read
Screenshot 20251215 175417
SHARE

प्रदेश प्रभारी श्री नितिन नवीन जी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर विधायक भावना बोहरा ने दी शुभकामनाएं, कहा पार्टी एवं देश के प्रति उनका समर्पण अनुकरणीय है

रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री, बांकीपुर विधानसभा से 5 चुनावों में लगातार अजेय योद्धा और छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रभारी श्री नितिन नवीन जी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। श्री नितिन नवीन जी को मिली इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी और कहा कि एक कार्यकार्यता से नेतृत्वकर्ता तक श्री नितिन नवीन जी का समर्पण और परिश्रम हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का आभार व्यक्त करती हूँ जिन्होंने युवा पीढ़ी पर अपना विश्वास दिखाया और श्री नितिन नवीन जी को यह दायित्व सौंपा है। छत्तीसगढ़ प्रभारी के रूप में लगातार उनके साथ हमें काम करने का अवसर मिला, हर बूथ हर कार्यकर्ता तक जाकर उन्होंने छत्तीसगढ़ में भाजपा की नींव को मजबूत किया और पूर्व की कांग्रेस सरकार के कुशासन को जड़ से समाप्त कर 2023 में छत्तीसगढ़ में भाजपा के सुशासन की सरकार बनाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई। झारखण्ड और बिहार विधानसभा चुनाव में भी उनके मार्गदर्शन में काम करने का अवसर मुझे मिला और कैसे चुनाव की रणनीति बनाई जाती है, जनता के मुद्दों को उठाया जाता है और कार्यकर्ताओं को कैसे प्रोत्साहित किया जाता ऐसे बहुत से अनुभव सिखने को मिला। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मुझे और मेरे जैसे युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर उन्होंने दिया और अपने अनुभव एवं मार्गदर्शन से हमें निरंतर प्रोत्साहित किया। उनके कुशल नेतृत्व एवं जमीनी स्तर पर सक्रियता, कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद से छत्तीसगढ़ एवं बिहार में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली।

भावना बोहरा ने कहा कि यह अवसर भारतीय जनता पार्टी के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण, प्रेरणादायी और उत्साह से भरा हुआ है। आज हम सब उस क्षण के साक्षी हैं, जब संगठनात्मक क्षमता, जनता और कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पित आदरणीय श्री नितिन नवीन जी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। यह दायित्व केवल एक पद नहीं, बल्कि पार्टी के सिद्धांतों, विचारधारा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त करने की जिम्मेदारी है।श्री नितिन नवीन जी का राजनीतिक जीवन संघर्ष, परिश्रम और समर्पण की जीवंत मिसाल रहा है। छात्र राजनीति से लेकर संगठन के विभिन्न दायित्वों तक, उन्होंने हर भूमिका को पूर्ण निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाया है। विधायक के रूप में, संगठनकर्ता के रूप में और सरकार में मंत्री के रूप में उन्होंने सदैव जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया है। छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की जीत में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके कुशल नेतृत्व एवं जमीनी स्तर पर उनकी सक्रियता, कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद ने छत्तीसगढ़ एवं बिहार में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

उन्होंने राजनीति को सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और संस्कार का मार्ग माना है। जनसमस्याओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता, संगठन के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और कार्यकर्ताओं के साथ उनका आत्मीय जुड़ाव उन्हें एक सशक्त जननेता बनाता है। भारतीय जनता पार्टी के प्रति उनका समर्पण अनुकरणीय है। संगठन को मजबूत करना, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को प्रेरित करना और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना यह उनके कार्यशैली की पहचान रही है। उन्होंने सदैव कहा और किया है कि “कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है।” आज उन्हीं कार्यकर्ताओं के विश्वास और परिश्रम का परिणाम है कि श्री नितिन नवीन जी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति उन लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है, जो निस्वार्थ भाव से पार्टी की विचारधारा के लिए दिन-रात कार्य करते हैं। यह संदेश है कि भारतीय जनता पार्टी में योग्यता, निष्ठा और परिश्रम का सम्मान होता है। भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन है, जिसकी जड़ें सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिष्ठा में गहराई से जुड़ी हैं। भाजपा की सबसे बड़ी विशेषता यही रही है कि यहां कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होता है, और उसी कार्यकर्ता को योग्यता, परिश्रम और निष्ठा के आधार पर बड़े दायित्व सौंपे जाते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी स्वयं इस परंपरा का सबसे बड़ा उदाहरण हैं। एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक की उनकी यात्रा करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। उनके नेतृत्व में भाजपा ने संगठनात्मक अनुशासन, पारदर्शिता और कार्यकर्ता सम्मान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने संगठन को मजबूती देने का कार्य अभूतपूर्व ढंग से किया है। बूथ प्रबंधन, और चुनावी रणनीति में कार्यकर्ताओं की निर्णायक भूमिका को स्थापित करना उनके नेतृत्व की पहचान रही है। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में श्री जे. पी. नड्डा जी के मार्गदर्शन में संगठन निरंतर विस्तार और संतुलन के साथ आगे बढ़ा, जहां कार्यकर्ताओं के परिश्रम को नेतृत्व में परिवर्तित किया जा रहा है। भाजपा की यह कार्यकर्ता-प्रधान संस्कृति पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद के विचारों और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के राष्ट्र प्रथम की भावना को रेखांकित करता है। मैं पुनः आदरणीय श्री नितिन नवीन जी को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएं देती हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता प्रदान करें।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20251215 WA0011 *हसौद क्षेत्र के गांवों में एयरटेल नेटवर्क और जियो नेटवर्क की बदहाली से जनता परेशान**महीने का पूरा रिचार्ज, लेकिन सुविधाएँ नाम मात्र की
Next Article IMG 20251210 WA0008 2 विधानसभा में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने वनांचल क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति, कौशल विकास एवं युवाओं को रोजगार और किसानों को ट्रैक्टर खरीदी हेतु अनुदान राशि का उठाया मुद्दा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260228 WA0004
विधायक भावना बोहरा ने ₹4.75 करोड़ की लागत से जंगलपुर-लालपुर तक बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
Blog February 28, 2026
IMG20260228174948 scaled
👉घरघोड़ा थाना में होली को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न — सौहार्द बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
Blog February 28, 2026
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संकुल बिर्रा के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में विज्ञान मेले का आयोजन
Blog February 28, 2026
👉राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संकुल बिर्रा के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में विज्ञान मेले का आयोजन
Blog February 28, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?