महासमुंद 27 दिसंबर 2024कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर मृतक के निकटतम वारिसान के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें विकासखण्ड महासमुंद अंतर्गत ग्राम कोकड़ी के मृतक श्री पुनीतराम निषाद की मृत्यु पानी में डुबने से होने पर उनके निकटतम वारिसान के लिए चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
