
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 04 फरवरी 2026

जवाहर नवोदय विद्यालय मल्हार जिला बिलासपुर जिससे गौरेला पेंड्रा मारवाही जिला भी सम्बध्द है, में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में लेटरल प्रवेश परीक्षा सत्र 2026-27 के लिए 7 फरवरी को परीक्षा आयोजित की गइ है।


प्रवेश परीक्षा बिलासपुर शहर के शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई हायर सेकण्डरी स्कूल, मिशन हायर सेकण्डरी स्कूल एवं गवर्नमेंट हायर सेकण्डरी स्कूल राजेन्द्र नगर बिलासपुर में होगी।
कक्षा 9वीं की प्रवेश परीक्षा प्रातः 11 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक और 11वीं की परीक्षा प्रातः 10ः45 से दोपहर 1ः30 बजे तक आयोजित की जाएगी।परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा जारी कर दिए गए हैं।
अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक की वेबसाइट www.navodaya.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रवेश पत्र में यदि किसी प्रकार की त्रुटि जैसे नाम, लिंग, जाति, शहरी या ग्रामीण क्षेत्र आदि अंकित हो तो परीक्षार्थी को परीक्षा के दिन परीक्षा समाप्ति तक सक्षम अधिकारी द्वारा जारी संबंधित प्रमाण पत्र जैसे जाति, निवास, प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि परीक्षा केंद्र के सेंटर सुपरिटेंडेट (प्राचार्य) को प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय के बाद त्रुटि पर विचार नहीं किया जाएगा।
परीक्षार्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रवेश पत्र में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़े तथा फोटो पहचान पत्र के साथ परीक्षा केंद्र में निर्धारित समय से पूर्व अनिवार्य रुप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

