BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: मोहला : योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन कर पात्र हितग्राहियों को करें लाभान्वित-संभाग आयुक्त श्री राठौर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

मोहला : योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन कर पात्र हितग्राहियों को करें लाभान्वित-संभाग आयुक्त श्री राठौर

Basant Ratre
Last updated: March 27, 2026 5:25 pm
Basant Ratre 20 Views
Share
3 Min Read
SHARE

संभाग आयुक्त ने ली विभागीय अधिकारियों की बैठक, विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा

मोहला 26 मार्च 2026

संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में जिले के विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभागों द्वारा संचालित कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें।

बैठक में कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, डीएफओ श्री दिनेश पटेल, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम, अपर कलेक्टर श्री मिथलेश डोंडे, एसडीएम मानपुर श्री अमित नाथ योगी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

संभाग आयुक्त श्री राठौर ने कहा कि जिले का समग्र विकास एवं आम जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।

अतः कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि स्वीकार्य नहीं होगी। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों तथा पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की गई।

उन्होंने एसडीएम को निर्माण कार्यों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों की भी समीक्षा की।

विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान ग्रामीण विद्युतीकरण एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की जानकारी ली।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

खाद्य विभाग के अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकानों में राशन वितरण, भंडारण एवं बायोमैट्रिक व्यवस्था की गहन समीक्षा की। उद्योग विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने औद्योगिक योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए जिले में राइस मिल संचालन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान उन्नत फसलों की स्थिति की जानकारी ली गई।

उन्होंने मक्का प्रोसेसिंग यूनिट हेतु औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने, एग्रो आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहित करने एवं फसल परिवर्तन अपनाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।

महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा में कुपोषण दर तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति पर चर्चा की।

स्वास्थ्य विभाग से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर तथा संस्थागत प्रसव की स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति एवं एकल शिक्षक वाले स्कूलों में पंचायत स्तर पर शिक्षक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

पशुपालन विभाग, आयुष विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने तथा निर्माण कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article कोंडागांव : पीईटी, नीट, जेईई कोचिंग हेतु 6 माह का निःशुल्क प्रशिक्षण, आवेदन आमंत्रित
Next Article मोहला : दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से जिले के पात्र हितग्राही हुए लाभान्वित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

रायपुर : खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स
Blog March 27, 2026
रायपुर : ग्राम गिधली बसना हर घर जल ग्राम के रूप में प्रमाणित
Blog March 27, 2026
रायपुर : वन्य प्राणी शिकार की कोशिश हुआ नाकाम
Blog March 27, 2026
कोण्डागांव : प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 17 अप्रैल तक
Blog March 27, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?