BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बलरामपुर : तातापानी महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने मेला स्थल पहुंचे कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बलरामपुर : तातापानी महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने मेला स्थल पहुंचे कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक.

Basant Ratre
Last updated: January 7, 2025 5:26 pm
Basant Ratre 106 Views
Share
2 Min Read
1736248318 b59f4ab7f5c8dac95a52
SHARE

तातापानी महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने मेला स्थल पहुंचे कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकबैठक लेकर विभाग प्रमुखों को दिए आवश्यक निर्देशबलरामपुर 07 जनवरी 2025/\तातापानी महोत्सव संक्रांति परब 2025 की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा, पुलिस अधीक्षक श्री बैंकर वैभव रमनलाल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेना जमील तातापानी मेला स्थल पहुंचे। उन्होंने मंच स्थल पर संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्यक्षेत्र के अनुरूप दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिये।बैठक में कलेक्टर ने कहा कि तातापानी महोत्सव का आयोजन रूपरेखा के अनुरूप हो। उन्होंने संक्रांति पर्व के अवसर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राही मूलक योजनाओं पर आधारित स्टॉल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मेला स्थल में विद्युत आपूर्ति के संबंध में संबंधित अधिकारी से जानकारी लेते हुए निर्बाध विद्युत व मेला स्थल पर वाहनों की उचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई, रंग-रोगन कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत सामग्री वितरण, कन्ट्रोल रूम, हेलीपैड, पेयजल, साफ-सफाई, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों की आवागमन सुविधा, सुरक्षा, यातायात, प्राथमिक उपचार व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत, आगमन एवं निकासी व्यवस्था की भी जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक पश्चात उन्होंने महोत्सव हेतु पार्किंग की स्थिति का अवलोकन कर सुलभ व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस दौरान सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सर्व जिला स्तरीय अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष जिले के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल तातापानी में मकर संक्रांति के अवसर पर विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। मकर संक्रांति के विशेष पर्व को तातापानी में बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता है। क्षेत्रवासियों के लिए तातापानी एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है एवं वर्षों से यहां महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article महासमुंद : कारखाने में सुरक्षा नियमों की अनदेखी, 17 हाईड्रा, 6 क्रेन सहित
Next Article गौरेला पेंड्रा मरवाही : जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, त्वरित निराकृत करने अधिकारियों को दिए निर्देश.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

रायपुर : मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
Blog February 21, 2026
रायपुर : उप मुख्यमंत्री ने छत्रपति शिवाजी के प्रतिमा का किया लोकार्पण
Blog February 21, 2026
राजनांदगांव : जनगणना 2027 हेतु प्रथम चरण का प्रशिक्षण आयोजित
Blog February 21, 2026
रायपुर : भ्रामक विज्ञापन पर सीजीरेरा की कड़ी कार्रवाई : बिलासपुर के ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना के प्रमोटर पर 10 लाख रुपये का दंड
Blog February 20, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?