BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: कवर्धा : समाज के हर वर्ग को समान अवसर प्रदान कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

कवर्धा : समाज के हर वर्ग को समान अवसर प्रदान कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा.

Basant Ratre
Last updated: January 13, 2025 6:33 pm
Basant Ratre 85 Views
Share
5 Min Read
SHARE

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का ऐतिहासिक पहलउपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने जिले के 40 दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरण कर बढ़ाया उनका आत्मविश्वासउपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों के हाथों से दिव्यागजनों को सौंपी स्कूटी की चाबियांकवर्धा, 13 जनवरी 2025कबीरधाम जिले में दिव्यांगजनों के जीवन को नई दिशा देने की एक अभूतपूर्व पहल करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने 40 दिव्यांगजनों को स्कूटी का वितरण किया। यह वितरण सीएसआर मद से किया गया, जिसका उद्देश्य दिव्यांगजनों के जीवन को सरल, सुलभ और आत्मनिर्भर बनाना है। उपमुख्यमंत्री के साथ जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों ने दिव्यांगजनो के हाथों में पेट्रोल चलित स्कूटी की चाबियां सौंपी। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार दिव्यांगजनो के कल्याण के लिए और भी कई योजनाओं पर काम कर रही है, ताकि उन्हें बेहतर जीवन और समाज में समान अधिकार मिले। समाज में दिव्यांगजनो के प्रति यह संवेदनशील पहल न केवल उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करती है, बल्कि यह पूरे समाज में समानता और समावेशिता का संदेश भी फैलाती है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि इस तरह की योजनाओं से दिव्यांगजनो को न केवल शारीरिक मदद मिलती है, बल्कि यह उनकी मानसिक स्थिति को भी सशक्त बनाता है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि यह स्कूटी दिव्यांगजनो के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार हमेशा यह सुनिश्चित करेगी कि समाज के हर वर्ग को समान अवसर मिलें और उन्हें कोई भी कठिनाई का सामना न करना पड़े। इस पहल ने न केवल 40 दिव्यांगजनों की जिंदगी को नया मोड़ दिया, बल्कि समाज में समानता और समावेशिता का संदेश भी दिया है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने इस योजना के अंतर्गत अब तक कुल 73 दिव्यांगजनो को स्कूटी प्रदान कर चुके है। इससे पहले भी उन्होंने 33 दिव्यांगजनो को इसी तरह की सहायता प्रदान की थी। उनका उद्देश्य है कि दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बनें और उन्हें समाज में बराबरी का दर्जा मिले। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनहरण कौशिक, जनपद उपाध्यक्ष डॉ बीरेन्द्र साहू, श्रीमती सतविंदर पाहुजा, श्री कैलाश चन्द्रवंशी, श्री चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी सहित जन प्रतिनिधि समस्त पत्रकार गण उपस्थित थे। दिव्यागजनों के जिंदगी में आया एक नया मोड़, अपने सपनों को कर पाएंगे आसानी से पूरा स्कूटी मिलते ही दिव्यांग हितग्राहियों के चेहरों पर खुशी की लहर देखने को मिली। हितग्राहियों ने खुशी जताते हुए कहा कि अब उनकी जिंदगी में एक नया मोड़ आएगा और वे अपने सपनों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। दिव्यांग हितगाही छोटी मेहरा ने बताया कि यह स्कूटी मेरे लिए एक नई उम्मीद और आत्मविश्वास का प्रतीक है। अब मैं खेल प्रशिक्षण और अपने कार्यों को स्वाभाविक रूप से और आसानी से पूरा कर सकती हूं। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने 40 दिव्यागजनों को सौंपी स्कूटी की चाबी उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज 40 दिव्यागजनों को स्कूटी की चाबी सौंपी। इनमें गोपी सोनी, सियाराम चंद्रवंशी, उमेश सिंह राजपुत, सरस्वती जायसवाल, सरताज आलम, मनोज गंधर्व,गोपी नाथ योगी, विनोद साहू, पूरन नेताम, बिटो साहू, राजू सोनले, कु. प्रमीला जायसवाल, देवसिंह अहिरे, रामाधार पटेल, रोहित कुमार पटेल, सेवक राम साहू, रमेश्वर कोशले, भगत राम निषाद, उतरा जांगडे, कुमारी संध्या सोनी, अंतू राम घृतलहरें, शोभा राम पटेल, भुपेंन्द्र निषाद, अशोक कुमार, जनक राम सिन्हा, तोपराम गावस्कर, राजकुमार भट्ट, मन्नु राम साहू, राजकुमारी, पप्पु साहू, व्यासनारायण तिवारी, शंकर, लाल साहू, छोटी मेहरा, खिलेश यादव, यशवंत कुंभकार, ललिता पटेल, रामफुलिया पटेल, गंगाराम साहू, सोनलाल पटेल और देवकुमार टंडन को स्कूटी वितरण किया गया।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article अम्बिकापुर : शहद में औषधीय गुणों का खजाना, अतिरिक्त आमदनी कमाने मधुमक्खी पालन में बढ़ रही किसानों की रुचि.
Next Article 1736769000 8775162e2f956de34ed2 अम्बिकापुर : कृषक प्रमोद सिंह की मेहनत और सपनों का सकार कर रही कृषक उन्नति योजना.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

रायगढ़ : कलेक्टर ने रेलवे स्टेशन पुनर्विकास कार्य का किया निरीक्षण, 30 जून तक काम पूरा करने के दिए निर्देश
Blog February 21, 2026
रायपुर : ट्रिपल आईटी में 17 – 18 मार्च को होगा छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक सम्मेलन
Blog February 21, 2026
रायपुर : जन्मदिन पर सेवा का संदेश: मुख्यमंत्री श्री साय ने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ
Blog February 21, 2026
रायपुर : माँ का आशीर्वाद और अपार जनस्नेह : बगिया में आत्मीयता के साथ मना मुख्यमंत्री का जन्मदिन
Blog February 21, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?