रायपुर। CG Election 2025 : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव 2025 की तैयारियां जोरों पर है, रायपुर में महापौर पद जब से सामान्य महिला वर्ग हेतु आरक्षित हुआ है। कांग्रेस के अंदर से सामान्य महिला अर्थात नेताओं के परिवार से इतर पार्टी की सक्रिय महिला नेत्रियों को अवसर देने की बात जोर पकड़ते दिखलाई दे रही है। भाजपा में जहां मीनल चौबे और ममता सुभाष अग्रवाल का नाम प्रमुखता से सामने आया है। वहीं कांग्रेस में पूर्व महापौर रहीं किरण मई नायक के अलावा खुशबू केडिया का नाम सुर्खियों में हैं।किरण मई ने हालांकि अब तक अपनी दावेदारी नहीं की है लेकिन उनका एक बयान चर्चा में है जिसमें उन्होंने परिवारवाद से हटकर टिकट देने की बात की है।आपको बता दें कि खुशबू केडिया अग्रवाल समाज की सक्रिय और तेज तर्रार व्यक्तित्व की नेत्री हैं ।सामाजिक धार्मिक और राजनीतिक तौर पर उनकी सक्रियता लगातार बनी रहती हैं। आर्थिक तौर पर भी इन्हें सक्षम बतलाया जा रहा है। खुशबू कांग्रेस से विगत दस वर्षों से जुड़ी हैं,बताया जाता है कि हाल ही में उन्होंने स्वामी आत्मानंद वार्ड से पार्षद टिकिट की मांग की थी लेकिन जैसे ही मेयर पद सामान्य महिला को आरक्षित हुआ खुशबू ने मेयर पद पर अपना दावा ठोक दिया है।
