BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: ब्लैकमेलिंग की साजिश फेल: ‘जिंदा नाला’ के नाम पर फैलाया जा रहा झूठ बेनकाब, जांच में छाल ट्रांसपोर्ट को मिली क्लीन चिट…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

ब्लैकमेलिंग की साजिश फेल: ‘जिंदा नाला’ के नाम पर फैलाया जा रहा झूठ बेनकाब, जांच में छाल ट्रांसपोर्ट को मिली क्लीन चिट…

Basant Ratre
Last updated: January 15, 2026 6:53 pm
Basant Ratre 20 Views
Share
3 Min Read
IMG 20260115 WA0004
SHARE

आर्थिक उगाही के लिए रची गई थी डोमनारा खदान को बदनाम करने की साजिश, जल संसाधन विभाग ने दावों को बताया फर्जी…

रायगढ़/छाल। औद्योगिक क्षेत्रों में सक्रिय कुछ ‘सफेदपोश’ साजिशकर्ताओं द्वारा निजी स्वार्थ और आर्थिक लाभ के लिए चलाया जा रहा झूठ का व्यापार अब पूरी तरह बेनकाब हो चुका है। SECL के छाल उपक्षेत्र अंतर्गत खरसिया डोमनारा खुली खदान में ‘जिंदा नाला’ पाटने के नाम पर जो शोर मचाया जा रहा था, वह केवल छवि धूमिल करने और अवैध वसूली का एक जरिया मात्र निकला।

जल संसाधन विभाग की ताजा जांच रिपोर्ट ने इन तथाकथित शिकायतों को सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि मौके पर कोई भी नियम विरुद्ध कार्य नहीं हो रहा है।

षड्यंत्र का पर्दाफाश : जांच में नहीं मिला कोई अवरोध -हाल ही में कुछ स्वयंभू समाजसेवियों और भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह दावा किया गया था कि छाल ट्रांसपोर्ट (प्रो. अनीता गर्ग) द्वारा नाले को फ्लाई एश से पाटा जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जल संसाधन संभाग रायगढ़ की टीम ने 6 जनवरी को मौके पर दबिश दी।

निरीक्षण में पाया गया कि नाले के प्राकृतिक बहाव में रत्ती भर भी डंपिंग नहीं की गई है।

नाला पूरी तरह अवरोध मुक्त है। प्रशासन की इस रिपोर्ट ने झूठी खबरें प्लांट करने वालों के मुंह पर करारा तमाचा जड़ा है।नियमों के तहत हो रहा कार्य : सच्चाई यह है कि खदान के पुराने गड्ढे में फ्लाई एश भरने का कार्य डीबी पावर को SECL द्वारा विधिवत प्रक्रिया के तहत आवंटित किया गया है।

प्रो. अनीता गर्ग ने बताया कि : यह कार्य पूर्णतः सरकारी गाइडलाइंस के तहत किया जा रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों की सहमति और उपस्थिति में कार्य संचालित है।

जिस नाले का हौव्वा खड़ा किया जा रहा है, वह एक बरसाती नाला है जो वर्तमान में सूखा है और उसके अस्तित्व को कोई खतरा नहीं है।

उगाही गिरोह पर प्रहार :प्रेस को जारी तीखे बयान में अनीता गर्ग ने कहा कि, “कुछ लोग मेरे कार्य और प्रतिष्ठा को केवल इसलिए निशाना बना रहे हैं ताकि वे आर्थिक लाभ उठा सकें।

समाचारों को तोड़-मरोड़ कर पेश करना और अधिकारियों को गुमराह करना इनकी कार्यशैली बन गई है।

उन्होंने चेतावनी दी है कि भ्रामक समाचारों के जरिए उनकी छवि खराब करने वालों के खिलाफ अब वे कानूनी कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगी।

प्रशासनिक क्लीन चिट मिलने के बाद अब यह सवाल उठता है कि बिना तथ्यों की जांच किए भ्रामक खबरें चलाने वाले इन तत्वों पर लगाम कब लगेगी? डोमनारा खदान का मामला अब पूरी तरह साफ है – काम पूरी तरह कानूनी है, और आरोप पूरी तरह फर्जी।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20260114 WA0020 उरांवपारा (घरघोड़ा) में पंचायत स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन
Next Article एनटीपीसी तलईपल्ली के सहयोग से 3 दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

🔴 होली पर्व से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई 300 से अधिक डरावने एवं भ्रामक मुखौटे जब्त
Blog March 2, 2026
spiral null 1772443935140
💥👉“वेतन बिना बेनूर हुई होली: रायगढ़ एन.एच.एम. कर्मचारियों का दर्द, बजट के बावजूद भुगतान लंबित”👉क्या इस बार फीकी रहेगी स्वास्थ्य रक्षकों की होली? बिना वेतन के कैसे मनेगा त्यौहार?”
Blog March 2, 2026
spiral null 1772440455404
🏏अंतर विभागीय ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 : रोमांचक मुकाबले में कलेक्टर 11 रायगढ़ की शानदार जीत
Blog March 2, 2026
IMG 20260301 WA0051
👉💥जब खाकी बनी “ममता की ढाल” — एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी ने सड़क से उठाकर मासूम को मां की गोद तक पहुँचाया
Blog March 1, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?