BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बलरामपुर : 09 फरवरी को आयोजित होगी राज्य लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बलरामपुर : 09 फरवरी को आयोजित होगी राज्य लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा.

Basant Ratre
Last updated: February 7, 2025 7:24 pm
Basant Ratre 93 Views
Share
3 Min Read
1738935183 d41ac78c3ac29b883f5c
SHARE

09 फरवरी को आयोजित होगी राज्य लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षापरीक्षा के सफल संचालन हेतु प्रशिक्षण संपन्नबलरामपुर, 07 फरवरी 2025/राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 जिले में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में जिला मुख्यालय के चार परीक्षा केन्द्रों में सम्पन्न होगी। परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिए जिला स्तर पर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती इन्दिरा मिश्रा को नोडल अधिकारी एवं नायब तहसीलदार राजपुर श्री नरेन्द्र कुमार कंवर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।उक्त परीक्षा के सफल संचालन के लिए संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आज प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में 04 परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्षों एवं समस्त वीक्षक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में परीक्षा के नोडल अधिकारी व डिप्टी कलेक्टर श्रीमती इन्दिरा मिश्रा एवं शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एन. के. देवांगन के द्वारा केन्द्राध्यक्षों एवं समस्त वीक्षकों को परीक्षा के सफल संचालन हेतु सभी जानकारियों के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।जिले में बनाए गए 04 परीक्षा केन्द्रराज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए जिले में 04 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। जिसमें कुल 1134 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। उक्त परीक्षा शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर (परीक्षा केन्द्र कोड-1801), स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर (परीक्षा केन्द्र कोड-1802), शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर (परीक्षा केन्द्र कोड-1803) एवं शासकीय एकलव्य विद्यालय भेलवाडीह (परीक्षा केन्द्र कोड-1804) में दो पालियों मे (प्रथम पाली, प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 एवं द्वितीय पाली, दोपहर 03ः00 बजे से 05ः00 बजे तक) आयोजित होगी।उड़नदस्ता टीम का गठनआयोजित होने वाली पीएससी परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्रवार उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। जिसके अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के लिए तहसीलदार रामानुजगंज श्री मनोज पैंकरा को दल प्रभारी व सहायक उप निरीक्षक श्री सुधीर तिर्की एवं महिला आरक्षक संगीता केरकेट्टा को सहायक तथा शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर एवं शासकीय एकलव्य विद्यालय भेलवाडीह के लिए डौरा-कोचली की प्रभारी तहसीलदार सुश्री रॉकी एक्का को दल प्रभारी व सहायक उप निरीक्षक मंजूरानी तिवारी एवं आरक्षक शिवशंकर सिंह की सहायक के रूप में डयूटी लगाई गई है।परीक्षार्थी आयोग के दिशा-निर्देशों का करें अवलोकनपरीक्षा के नोडल अधिकारी व डिप्टी कलेक्टर श्रीमती इन्दिरा मिश्रा ने बताया है कि परीक्षार्थी प्रवेश पत्र पर दिये गये निर्देशों का भली-भांति अवलोकन कर ले। यदि किसी परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र पर फोटो स्पष्ट नहीं है तो वह स्वयं का दो पासपोर्ट साईज फोटो एवं कोई भी एक पहचान प्रमाण पत्र की मूल प्रति के साथ उपस्थित हो सकता है। साथ ही किसी भी प्रकार का अनुचित साधन का प्रयोग करते पाये जाने पर आयोग के निर्देशानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article बलरामपुर : मतदान के 48 घंटे पूर्व देशी/विदेशी मदिरा दुकानें होगी सील बंद .
Next Article राजनांदगांव : निर्वाचन प्रचार-प्रसार के लिए 9 फरवरी को रात्रि 10 बजे तक अभ्यर्थी चला सकेंगे माइक सिस्टम.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260227 WA0000
पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ग्रामीण व वनांचल क्षेत्रों के विकास हेतु मिली 4.02 करोड़ रु. से अधिक के अधोसंरचना विकास कार्यों की स्वीकृति
Blog March 31, 2026
IMG 20260331 WA0001
💥💥👉खाकी पर गाज : फरियादी से ‘सेटिंग’ की कोशिश पड़ी भारी, जांजगीर में SI सस्पेंड…
Blog March 31, 2026
spiral null 1774921070405
🚨 “फिल्मी स्टाइल में बैंक लूट का सपना… और हकीकत में पुलिस की गाड़ी में सफर!” 🚨
Blog March 31, 2026
राजनांदगांव : प्रभारी सचिव ने पीएम स्कूल डोंगरगढ़ का किया निरीक्ष
Blog March 30, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?