BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बलरामपुर : मुख्यमंत्री ने तातापानी महोत्सव में की बड़ी घोषणा.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बलरामपुर : मुख्यमंत्री ने तातापानी महोत्सव में की बड़ी घोषणा.

Basant Ratre
Last updated: January 14, 2025 6:28 pm
Basant Ratre 70 Views
Share
4 Min Read
SHARE

धान खरीदी-2024-25किसानों को अंतर की एकमुश्त राशि मिलेगी, मुख्यमंत्री ने तातापानी महोत्सव में की बड़ी घोषणाढाई एकड़, टू व्हीलर या 15 हजार रुपए मासिक कमाने वालेहितग्राहियों को भी मिलेगा प्रधानमंत्री आवासवन भूमि पट्टाधारियों के निधन उपरांत अब फौती कटेगाबलरामपुर, 14 जनवरी 2025।मकर संक्रांति के अवसर पर तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के किसानों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि खरीफ वर्ष 2024-25 के तहत धान खरीदी प्रक्रिया 14 नवम्बर 2024 से प्रारंभ हो चुकी है, जिसमें 27 लाख से अधिक किसानों का समर्थन मूल्य पर पंजीयन हुआ है।मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार भी प्रदेश में बम्पर धान उत्पादन हुआ है और सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि किसानों को उनकी उपज का पूरा मूल्य समय पर मिले। उन्होंने घोषणा की कि धान खरीदी समाप्त होने के सप्ताह भर के भीतर किसानों को अंतर की राशि एकमुश्त अंतरित कर दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खरीफ वर्ष 2022-23 की अंतर की राशि सुशासन दिवस यानी 25 दिसंबर 2023 को किसानों के खातों में अंतरित की गई थी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस वर्ष भी किसानों को समय पर भुगतान कर उनके हितों की रक्षा की जाएगी।विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजनश्री साय ने महोत्सव के दौरान 177 करोड़ों रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा ग्रामीणों, किसानों, महिलाओं और आदिवासियों के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम जनमन योजना और जनजाति उत्कर्ष योजना जैसे कार्यक्रमों से लाखों परिवारों को लाभ मिल रहा है। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति शपथ ग्रहण करने के दूसरे दिन दे दिए थे, केंद्र सरकार से 08 लाख 47 हजार आवासों की स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने कहा विगत दिनों केंद्र सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रायपुर में 3.88 लाख नए आवासों की सौगात भी दी है। श्री साय ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब ढाई एकड़, टू व्हीलर या 15 हजार रुपए मासिक कमाने वाले हितग्राहियों को भी प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि सरकार में आते ही तेन्दूपत्ता पारिश्रमिक दर 4 हजार से बढ़ाकर 5500 रुपए कर दिए हैं और बोनस की राशि भी वितरण शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वन भूमि पट्टा धारियों के निधन उपरांत अब फौती कटेगा ताकि उनके उत्तराधिकारी को उसका लाभ मिल सके। उन्होंने इन योजनाओं से समाज के कमजोर वर्गों के जीवनस्तर में सुखद बदलाव लाने का काम किया है।प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा तातापानी महोत्सव के अलावा यह संगम स्थल भी है। मकर संक्रांति पर्व ऋतु परिवर्तन का संदेश देती है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की वजह से प्रदेश के लाखों परिवारों के चेहरे में चमक आई है, खुशियां बिखरी है।इस अवसर पर सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शंकुतला पोर्ते, सरगुजा विधायक श्री राजेश अग्रवाल, लुंड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, पूर्व गृह मंत्री श्री रामसेवक पैकरा, सरगुजा कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, आई.जी. श्री अंकित गर्ग, कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा, पुलिस अधीक्षक श्री बैंकर वैभव रमनलाल एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1736858487 905252ab7c0394c3da11 बलरामपुर : तातापानी महोत्सव बना सर्वधर्म समभाव का प्रतीक.
Next Article बलरामपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जिले में 177.24 करोड़ रुपए के 198 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

5 1
⏱️ “काम में देरी नहीं चलेगी” – कलेक्टर की दो टूक, 10 दिन में इतवारी ऑक्सीजोन पूरा करने का अल्टीमेटम
Blog February 23, 2026
घरघोड़ा और तमनार में छात्र नेतृत्व को बड़ी जिम्मेदारी
Blog February 23, 2026
एमसीबी : विशेष लेख : मनेंद्रगढ़ में विकसित भारत की दस्तक
Blog February 23, 2026
महासमुंद : सोनाक्षी के साहस और चिरायु योजना ने बदल दी ज़िंदगी
Blog February 23, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?