BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मिला नया आयाम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मिला नया आयाम

Basant Ratre
Last updated: January 17, 2026 2:08 pm
Basant Ratre 12 Views
Share
3 Min Read
SHARE

वर्ष 2024 में 30 से 100 बिस्तरीय अस्पताल में उन्नयन करते हुए 94 पदों की दी गई स्वीकृतिवर्ष 2022 में 30 बिस्तरीय सीएचसी के नए भवन निर्माण के लिए दी गई थी स्वीकृतिमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने दी तथ्यात्मक जानकारी

रायपुर, 17 जनवरी 2026

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा को लेकर कुछ माध्यमों में यह भ्रामक और तथ्यहीन प्रचार किया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा 100 बिस्तरीय अस्पताल की घोषणा की गई थी, किंतु उद्घाटन केवल 30 बिस्तरीय अस्पताल का किया गया। यह दावा वास्तविक तथ्यों के विपरीत है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर ने बताया कि वर्ष 2022 में छत्तीसगढ़ शासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा के नवीन भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई थी। यह स्वीकृति केवल 30 बिस्तरीय भवन संरचना के लिए थी, जिसकी लागत लगभग 243.72 लाख रुपये निर्धारित की गई थी।

यह निर्णय भवन के तकनीकी मानकों तक सीमित था और इससे अस्पताल की अंतिम चिकित्सा क्षमता निर्धारित नहीं होती थी।

राज्य में नई सरकार के गठन के पश्चात मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के स्पष्ट एवं दूरदर्शी सोच के फलस्वरूप उनके निर्देशों के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में ठोस पहल की गई। इसी क्रम में वर्ष 2024 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा को 100 बिस्तरीय अस्पताल के रूप में उन्नयन करने की स्वीकृति प्रदान की गई।

इस उन्नयन के तहत शासन द्वारा कुल 94 पदों की स्वीकृति दी गई, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक, मेडिकल ऑफिसर, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल एवं सहायक पद सम्मिलित हैं। 94 पदों की यह स्वीकृति इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि अस्पताल को पूर्ण रूप से 100 बिस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा के रूप में विकसित किया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर ने स्पष्ट किया है कि वर्ष 2022 में स्वीकृति केवल 30 बिस्तरीय भवन निर्माण तक सीमित थी।जबकि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 2024 में अस्पताल को 100 बिस्तरीय स्तर तक उन्नत किया गया, और इसके संचालन हेतु आवश्यक मानव संसाधन की भी विधिवत स्वीकृति प्रदान की गई। इस प्रकार 100 बिस्तरीय अस्पताल को 30 बिस्तरीय करने संबंधी प्रचार पूर्णतः भ्रामक है।

वास्तविकता यह है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की जनहितैषी सोच और निर्णायक नेतृत्व में बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को नई पहचान मिली है, जिससे क्षेत्र की जनता को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह : रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर चलाया गया जागरूकता अभियान
Next Article रायपुर : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, ओबेरॉय, हयात व ताज जैसे राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित होटल समूहों में मिलेगा कार्य करने का मौका
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

होली के दौरान बेजुबान जानवर के साथ क्रूरता करने वालों पर मुंगेली पुलिस की सख्त कार्रवाई
Blog March 8, 2026
FB IMG 1772931308085
💥👉 “सुशासन” की छांव में लहलहाई अफ़ीम की खेती, खेतों में पहुंचकर भूपेश बघेल ने कसा तंज,-यही है सुशासन का नया मॉडल
Blog March 8, 2026
IMG 20260307 WA0045
💥👉संघर्ष से रोशनी तक: शारीरिक कमी पर भारी पड़ा हौसला, कुरमीभौना की बेटी ने खोला “ग्रामोदय स्कूल”
Blog March 7, 2026
लैंगिक समानता के बिना समाज की प्रगति अधूरी है ममता जायसवाल
Blog March 7, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?