दंतेवाड़ा, 24 मार्च 2026
कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार जनगणना संबंधी कार्यों को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला स्तर पर फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। यह प्रशिक्षण 23 मार्च से 25 मार्च 2026 तक संयुक्त जिला कार्यालय के शंकनी सभाकक्ष में आयोजित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण में जिले के 11 चार्ज अंतर्गत चयनित 12 फील्ड ट्रेनर्स भाग ले रहे हैं, जिन्हें जनगणना कार्य से संबंधित विभिन्न तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को डेटा संकलन, प्रपत्र भरने की प्रक्रिया, डिजिटल उपकरणों के उपयोग तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के संबंध में प्रशिक्षित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य फील्ड स्तर पर कार्यों की गुणवत्ता बढ़ाना तथा जनगणना प्रक्रिया को त्रुटिरहित एवं पारदर्शी बनाना है।
