गौरेला पेंड्रा मरवाही, 20 मार्च 2026
गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत कोटमीखुर्द में और मरवाही विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सेखवा में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 30 मार्च शाम 5 बजे तक आवेदन पत्र कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पेण्ड्रारोड में आमंत्रित किया गया है।
दुकान संचालन हेतु संबंधित पंचायतों के स्वसहायता समूह, ग्राम पंचायत, सेवा सहकारी समिति, इच्छुक संस्था निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र के साथ पंजीयन प्रमाण पत्र, वर्तमान माह से एक वर्ष तक के बैंक खाता स्टेटमेंट की छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
