BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: नारायणपुर : महतारी वंदन योेजना से अनिता को मिली आर्थिक संबलता.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

नारायणपुर : महतारी वंदन योेजना से अनिता को मिली आर्थिक संबलता.

Basant Ratre
Last updated: December 13, 2024 1:46 pm
Basant Ratre 100 Views
Share
3 Min Read
SHARE

विष्णु के सुशासन में महिलाएं आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसरनारायणपुर, 13 दिसम्बर 2024राज्य में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन और उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना लागू की है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं के प्रति समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता को दूर करते हुए, उनके स्वास्थ्य में सुधार और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इसके अंतर्गत, पात्र विवाहित, विधवा और परित्यक्ता महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।अनिता वड्डे के मोबाईल में आया खुशियों का नोटिफिकेशननारायणपुर जिले के ग्राम बागडोंगरी निवासी श्रीमती अनिता वड्डे, जो कृषि एवं मजदूरी करके अपना जीवन यापन करती हैं, जो इस योजना की लाभार्थी हैं। अनिता वड्डे के परिवार में 6 सदस्य है, जिसमें उनके पति श्री राम वड्डे एवं 4 बच्चें हैं। उन्होंने बताया कि पहले उनके लिए बच्चों की पढ़ाई और घर का खर्च उठाना एक बड़ी चुनौती थी। लेकिन, जब से महतारी वंदन योजना शुरू हुई है, उनके जीवन में एक सकारात्मक बदलाव आया है। अनिता बताती हैं कि इस योजना के तहत मुझे हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है। इन पैसों का मैं अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में, जैसे उनकी कॉपी, किताबें, और स्कूल ड्रेस खरीदने में उपयोग करती हूँ। साथ ही, घर के अन्य आवश्यक सामानों की खरीदारी भी इसी सहायता राशि से होती है। महतारी वंदन योजना की कुछ राशि को बचत कर अनिता ने पशुपालन के क्षेत्र में अपना कार्य प्रारंभ किया है। उन्होंने कहा कि इस योजना से न केवल उनके आर्थिक संघर्षों को कम किया है, बल्कि उनके बच्चों के भविष्य को भी उज्जवल बनाया है। अनिता ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा, यह योजना मेरे और मेरे बच्चों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।योजना के तहत् जिले की 27 हजार से अधिक महिलाओं के खातों में 2 करोड़ 78 लाख रुपए से अधिक की राशि अंतरित किया गया है। योजनांतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग की 3 हजार 687 महिलाएं भी लाभान्वित हुईं। महतारी वंदन योजना पूरे छत्तीसगढ़ में उन महिलाओं के जीवन में सुधार लाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है, जो पहले आर्थिक और सामाजिक कठिनाइयों का सामना कर रही थीं।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1734076905 8f6e077d739f9f3f7abc रायपुर : विशेष लेख : मातृ शक्ति को सशक्त कर रही है साय सरकार.
Next Article नारायणपुर : नकली एडमिट कार्ड से रहें सतर्क.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260228 WA0004
विधायक भावना बोहरा ने ₹4.75 करोड़ की लागत से जंगलपुर-लालपुर तक बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
Blog February 28, 2026
IMG20260228174948 scaled
👉घरघोड़ा थाना में होली को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न — सौहार्द बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
Blog February 28, 2026
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संकुल बिर्रा के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में विज्ञान मेले का आयोजन
Blog February 28, 2026
👉राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संकुल बिर्रा के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में विज्ञान मेले का आयोजन
Blog February 28, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?