सक्ती, 19 मार्च 2026
राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड-6 क्रमांक 4 परिशिष्ट “एक” प्राकृतिक आपदा से होने वाली क्षति के लिए शासन द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता अनुदान के लिए निर्धारित मापदंडों तथा दरों के तहत चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी गई है।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सक्ती जिले के तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम मुरलीडीह निवासी मृतक स्व. श्रीमती ननकीनोनी का चुल्हा के आग में जलने के कारण मृत्यु होने से निकटतम वारिस मृतक के पुत्र श्री शिवचरण साहू, पिता श्री स्व. प्रीतम लाल को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार लाख रूपये भुगतान किए जाने की स्वीकृति निर्धारित शर्तों के अधीन प्रदान की गई है।
