BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: गौरेला पेंड्रा मरवाही : जीपीएम जिले में पेट्रोल-डीजल और गैस का पर्याप्त स्टॉक : अफवाहों पर ध्यान नहीं देने कलेक्टर ने की अपील
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

गौरेला पेंड्रा मरवाही : जीपीएम जिले में पेट्रोल-डीजल और गैस का पर्याप्त स्टॉक : अफवाहों पर ध्यान नहीं देने कलेक्टर ने की अपील

Basant Ratre
Last updated: March 31, 2026 5:10 pm
Basant Ratre 39 Views
Share
2 Min Read
SHARE

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 31 मार्च 2026

जिले में ईंधन की आपूर्ति को लेकर फैल रही विभिन्न चर्चाओं और आशंकाओं के बीच कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने आम जनता के लिए महत्वपूर्ण संदेश जारी किया है।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जीपीएम जिले में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है, इसलिए नागरिकों को घबराने या अनावश्यक भंडारण करने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू होने की बात कही है। पिछले कुछ दिनों से ईंधन की कमी को लेकर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भ्रम की स्थिति पैदा हो रही थी।

इस पर विराम लगाते हुए कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन आपूर्ति श्रृंखला पर निरंतर नजर बनाए हुए है। जिले के सभी पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों के पास वर्तमान में नागरिक उपयोग के लिए पर्याप्त मात्रा में स्टॉक मौजूद है।

कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे ईंधन का उपयोग विवेकपूर्ण और जरूरत के हिसाब से ही करें। उन्होंने कहा की जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है। नागरिक अपनी दैनिक आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल की खरीद करें।

अनावश्यक रूप से स्टॉक जमा करने से बाजार में कृत्रिम कमी की स्थिति पैदा हो सकती है, जिससे बचें। उन्होनें कहा कि जिले में कालाबाजारी या अनावश्यक भीड़ रोकने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

रसोई गैस की कालाबाज़ारी रोकने के लिए तहसीलवार टीम गठित की गई है। टीम द्वारा अलग अलग कार्यवाहियों में 5 नग घरेलू गैस सिलेंडर तथा 8 नग व्यावसायिक गैस सिलेंडर जप्त किया गया है। प्रशासन ने आम जनता से सहयोग का आग्रह किया है, ताकि जिले की व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे और किसी भी नागरिक को असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : केआईटीजी 2026: मिडफील्ड की कमान से लेकर गोलकीपिंग के कमाल तक
Next Article जशपुरनगर : कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों को आश्रम और छात्रावास का नियमित निरीक्षण करने के दिए निर्देश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

अम्बिकापुर : अंबिकापुर सकालो में अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का पहला ट्रायल प्रारम्भ
Blog March 31, 2026
महासमुंद : राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर बेलसोंडा रेलवे ओवरब्रिज निर्माण से आवागमन होगा सुगम
Blog March 31, 2026
जशपुरनगर : अग्निवीर भर्ती 2026: युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
Blog March 31, 2026
जशपुरनगर : कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों को आश्रम और छात्रावास का नियमित निरीक्षण करने के दिए निर्देश
Blog March 31, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?