BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: राजनांदगांव : दोपहर 1 बजे तक जनपद पंचायत डोंगरगढ़ में 64.65 प्रतिशत एवं जनपद पंचायत डोंगरगांव में 69.41 प्रतिशत मतदान.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

राजनांदगांव : दोपहर 1 बजे तक जनपद पंचायत डोंगरगढ़ में 64.65 प्रतिशत एवं जनपद पंचायत डोंगरगांव में 69.41 प्रतिशत मतदान.

Basant Ratre
Last updated: February 23, 2025 7:04 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
1740311376 8fd4502e221755987038
SHARE

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025- तृतीय चरण में जनपद पंचायत डोंगरगढ़ एवं डोंगरगांव में हुआ मतदान- कलेक्टर एवं एसपी ने मतदान केन्द्रों का लिया जायजा- राजनांदगांव 23 फरवरी 2025।त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत तृतीय चरण में आज जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत 4 जिला पंचायत सदस्य, 25 जनपद पंचायत सदस्य, 100 सरपंच एवं 1400 पंच पदों के लिए 100 पंचायत के 263 मतदान केन्द्रों तथा जनपद पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत 2 जिला पंचायत सदस्य, 20 जनपद पंचायत सदस्य, 76 सरपंच एवं 1057 पंच पदों के लिए 76 पंचायत में 209 मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। मतदान केन्द्रों में सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। साथ ही मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की सुविधा के लिए छांव, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था थी। मतदाता सुबह से ही अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केन्द्रों में पहुंचने लगे थे। मतदान केन्द्रों में मतदाताओं ने कतार में रहकर बारी-बारी से मतदान किया। ग्रामीण मतदाताओं में अपने मताधिकार के प्रति जागरूकता एवं उत्साह देखने को मिला। युवा, महिला, बुजुर्ग, दिव्यांग अन्य सभी मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस पत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने आज जनपद पंचायत डोंगरगांव क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम खुज्जी, किरगी, नांदिया, करमतरा, दिवानझिटिया, तुमड़ीबोड़ के मतदान केन्द्रों में पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने मतदान केन्द्रों के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों से मतदान प्रतिशत के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने निर्वाचन की प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मतदान केन्द्र में पेयजल एवं छांव सहित अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मतदाताओं से बातचीत कर मतदान के लिए प्रेरित किया और अन्य ग्रामीणों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने कहा। जिला निर्वाचन कार्यालय से दोपहर 1 बजे तक प्राप्त जानकारी अनुसार आज त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तृतीय चरण में जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत मतदान का प्रतिशत 64.65 रहा है। जिसमें 60.75 प्रतिशत पुरूष एवं 68.63 प्रतिशत महिला मतदाताओं तथा जनपद पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत मतदान का प्रतिशत 69.41 रहा है। जिसमें 65.04 प्रतिशत पुरूष एवं 73.78 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1740311438 99482aefdf00dfb39992 राजनांदगांव : जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 11, 12 व 13 के सारिणीकरण एवं परिणाम की घोषणा की गई.
Next Article 1740311179 caec8af11c9143ccda88 बलरामपुर : लोकतंत्र में महिला मतदाताओं ने निभाई जिम्मेदारी.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260910 WA0029
गमछे में चेहरा छिपाकर निकला ‘सुपर चोर’, 100 CCTV ने खोल दी पूरी कहानी! घरघोड़ा में दो दुकानों की छत फाड़कर लाखों उड़ाए, चोरी के पैसों से मोबाइल और मौज-मस्ती; नागपुर तक भागा, चिचोला में पुलिस ने पकड़ लिया
घरघोडा़ छत्तीसगढ़ रायगढ़ September 10, 2026
पंडरिया विधायक भावना दीदी द्वारा संचालित “भावना दीदी की साइंस पाठशाला” की कार्यशाला का आयोजन दिनांक 10 सितंबर 2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ग्राम मोहगांव* में किया गया है।
Blog September 10, 2026
भावना दीदी की साइंस पाठशाला में ड्रोन, रोबोटिक्स, AI जैसी आधुनिक तकनीकों से रूबरू हुए पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय उड़ियाकला के विद्यार्थी
कवर्धा September 9, 2026
IMG 20260909 WA0005
भारतीय बौद्ध महासभा रायपुर जिला महिला विंग का गठन, उषा ऊके बनीं अध्यक्ष
राजधानी छत्तीसगढ़ September 9, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d