BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को जन्मदिवस पर मिला जनता का अपार प्रेम, समर्थन और आशीर्वाद.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को जन्मदिवस पर मिला जनता का अपार प्रेम, समर्थन और आशीर्वाद.

Basant Ratre
Last updated: February 21, 2025 10:01 pm
Basant Ratre 74 Views
Share
3 Min Read
1740151517 18ed684fcdae8c9857b2
SHARE

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर उनका गृह ग्राम बगिया एक भावनात्मक मिलन का केंद्र बन गया। उनके आगमन की सूचना से ही सुबह से लोग उन्हें शुभकामनाएं देने उमड़ पड़े, और दोपहर तक पूरा गांव एक उत्सव स्थल जैसा दिखने लगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जन जन के अपार प्रेम, शुभकामनाएं और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आपके प्यार, विश्वास और स्नेह से मुझे नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि मैं आप सभी के आशीर्वाद के लिए हृदय से आभारी हूँ। मेरी कामना है कि यह आत्मीयता और समर्थन सदैव बना रहे।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर बगिया में हुआ श्री सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजनमुख्यमंत्री ने परिवार सहित भक्तिभाव से कथा श्रवण कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना कीमुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अपने जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में परिवारजनों और भक्तों के साथ श्री सत्यनारायण व्रत कथा का श्रवण किया। इस पावन अवसर पर उनकी माता श्रीमती जसमनी देवी, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, परिवारजन, स्वजन और बंधु-बांधवों ने भक्तिभाव से कथा का श्रवण किया और भगवान श्री सत्यनारायण की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।मां का आशीर्वाद लेकर मनाया जन्मदिवसकथा के समापन के पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने प्रियजनों द्वारा लाए गए जन्मदिन के केक को सर्वप्रथम अपनी माता श्रीमती जसमनी देवी को अपने हाथों से खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से आत्मीय संवाद किया और सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि यह जन्मदिवस उनके लिए निजी उत्सव से बढ़कर एक सेवा का संकल्प दिवस है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की और छत्तीसगढ़ की समृद्धि, विकास और शांति के लिए सतत प्रयासरत रहने का संकल्प दोहराया।इस अवसर पर अनेक विशिष्ट जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख रूप से राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, सांसद श्री राधेश्याम राठिया, सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक श्रीमती गोमती साय, श्री कृष्णा राय, श्रीमती उर्वशी सिंह, श्री सुनील गुप्ता, श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, श्री ओमप्रकाश सिन्हा , गुरुपाल भल्ला, श्रीकांत सोमवार सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article राजनांदगांव : सदस्य नामांकित हेतु 28 फरवरी तक कर सकते हैं नाम प्रस्तुत.
Next Article 1740149379 9967bc1a2ca66d46886f रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में डायलिसिस सेंटर का किया शुभारंभ.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260307 WA0045
💥👉संघर्ष से रोशनी तक: शारीरिक कमी पर भारी पड़ा हौसला, कुरमीभौना की बेटी ने खोला “ग्रामोदय स्कूल”
Blog March 7, 2026
लैंगिक समानता के बिना समाज की प्रगति अधूरी है ममता जायसवाल
Blog March 7, 2026
IMG 20260307 WA0012
💥👉“आधार कार्ड चेक करने निकले ‘फर्जी पुलिस वाले’, लेकिन असली पुलिस ने चंद घंटों में ही पढ़ा दिया कानून का पाठ!”
Blog March 7, 2026
धमतरी : सायरा बानो बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल : दिव्यांगता के बावजूद ई-रिक्शा चलाकर कमा रहीं सम्मानजनक आजीविका
Blog March 7, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?