BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: राजा शर्मा ने घरघोड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से टिकट की ठोकी दावेदारीस्वच्छ छवि और व्यापक अनुभव का दिया हवाला, विकास के लिए बड़े वादे
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

राजा शर्मा ने घरघोड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से टिकट की ठोकी दावेदारीस्वच्छ छवि और व्यापक अनुभव का दिया हवाला, विकास के लिए बड़े वादे

Basant Ratre
Last updated: January 20, 2025 3:25 pm
Basant Ratre 116 Views
Share
3 Min Read
IMG 20250120 WA0004
SHARE

घरघोड़ा। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए राजनीति के जमीनी योद्धा और कांग्रेस के समर्पित सिपाही राजा शर्मा ने कांग्रेस से टिकट की जोरदार मांग कर घरघोड़ा की राजनीति में हलचल मचा दी है। कांग्रेस के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष नागेंद्र नेगी को आवेदन सौंपते हुए शर्मा ने खुद को एक निष्ठावान, स्वच्छ और परिणामोन्मुख नेता के रूप में पेश किया। उनका कहना है कि यदि जनता और पार्टी का समर्थन मिला तो वे घरघोड़ा की तस्वीर बदलकर रख देंगे।*कांग्रेस के मजबूत सिपाही, संघर्षों से भरा है सफर*राजा शर्मा 1991-92 से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय हैं। वे एनएसयूआई के पदाधिकारी, युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और जिला महामंत्री जैसे पदों पर रहकर संगठन को मजबूती प्रदान कर चुके हैं। किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री के रूप में किसानों की समस्याओं के लिए संघर्ष करते हुए उन्होंने अपनी गहरी छाप छोड़ी। मरवाही उपचुनाव में लोहारी सेक्टर के प्रभारी रहते उन्होंने कांग्रेस की विजय सुनिश्चित की।विशेष बात यह है कि राजा शर्मा को कांग्रेस के दिवंगत दिग्गज नेता चनेश राम राठिया और नंदकुमार पटेल का आशीर्वाद प्राप्त था। पार्टी के भीतर उनकी छवि निष्ठावान और स्वच्छ कार्यकर्ता के रूप में है।*”दरी पर बैठकर करूंगा जनता की सेवा” – राजा शर्मा*राजा शर्मा ने जनता के प्रति अपने समर्पण को रेखांकित करते हुए चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि वे नगर पंचायत अध्यक्ष चुने जाते हैं, तो न केवल वेतन त्याग देंगे, बल्कि जनता की समस्याएं सुनने के लिए नगर पंचायत भवन में कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। “मैं दरी पर बैठकर हर व्यक्ति की समस्या सुनूंगा और उसका समाधान करूंगा। मेरा उद्देश्य केवल जनता की सेवा है, पद का सुख भोगना नहीं,” उन्होंने दृढ़ता से कहा।*घरघोड़ा के विकास का वादा, राजनीति को देंगे नई दिशा*राजा शर्मा ने जोर देकर कहा कि यदि उन्हें टिकट मिलता है और जनता का समर्थन मिलता है, तो वे घरघोड़ा में विकास की नई लहर चलाएंगे। “यह चुनाव केवल सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं, बल्कि घरघोड़ा के भविष्य को संवारने के लिए है। मैं हर वर्ग के लिए काम करूंगा और घरघोड़ा को विकास के मामले में एक मॉडल नगर बनाऊंगा।”उनकी इस स्पष्ट और प्रभावशाली दावेदारी ने कांग्रेस के भीतर और घरघोड़ा के राजनीतिक गलियारों में चर्चा को गरमा दिया है। अब देखना यह होगा कि कांग्रेस पार्टी इस स्वच्छ और निष्ठावान चेहरे पर भरोसा जताती है या नहीं।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article बलरामपुर : पंडित जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजनांतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 23 मार्च को.
Next Article बलरामपुर : पंडित जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजनांतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 23 मार्च को.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260624 WA0000
युवा मित्र मंडल छत्तीसगढ़ कबीरधाम संगठन
Blog June 24, 2026
IMG 20260623 WA0019
💥👉डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर भाजयुमो ने किया फल वितरण
Blog June 23, 2026
FB IMG 1782149629690
बढ़ते अपराधों के विरोध में जनआक्रोश रैली, विधायक का पुतला दहन कर थाने का घेराव
Blog June 22, 2026
IMG 20260621 WA0044
💥👉स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय रायकेरा में “योग संगम” “करो योग रहो निरोग” थीम पर योग दिवस का आयोजन-
Blog June 21, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?