BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: गरियाबंद : जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में हो रही लगातार बढ़ोत्तरी.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

गरियाबंद : जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में हो रही लगातार बढ़ोत्तरी.

Basant Ratre
Last updated: January 19, 2025 5:09 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
SHARE

48 घण्टे के भीतर खड़मा अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी से 7 नवजात शिशुओं की गुंजी किलकारीग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में सुरक्षित प्रसव होने से लोगों का बढ़ा विश्वास गरियाबंद 19 जनवरी 2025कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल के दिशानिर्देश और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गार्गी यदु पाल के मार्गदर्शन में जिले के सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में निरंतर स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं में बढोत्तरी हो रही है। जिससे स्वास्थ्य संस्थाओं के प्रति आम जनता का विश्वास भी बढा है, इसी विश्वास का प्रतिफल है कि जिले में अधिकांश प्रसव सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में हो रहे है। इसी संदर्भ में विकासखंड छुरा अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खड़मा में 48 घंटे के अंदर नॉर्मल डिलीवरी के माध्यम से 7 नवजात बच्चों की किलकारियां गुंजी। इसके लिए चिकित्सा अधिकारियों एवं मेडिकल स्टाफ ने तत्परता एवं सजगता से कार्य करते हुए प्रसव कार्य को सम्पन्न कराने में योगदान दिया। प्रसव पश्चात प्रसूतियों सहित नवजात शिशुओं का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक टीकाकरण भी किया गया। सुरक्षित प्रसव के पश्चात प्रसूतियों के परिजनों ने बेहतर सेवाओं के लिए खुशी जाहिर करते हुए शासन प्रशासन का आभार जताया है। उल्लेखनीय है कि जिले में सभी लोगों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रशासन सजग एवं गंभीर है। इसके लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य संसाधनों की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसके फलस्वरूप लोग शासकीय अस्पतालों में विश्वास के साथ आकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले रहे है। सीएमएचओ डॉ. गार्गी यदु पाल ने बताया कि स्वास्थ्य टीम के सक्रिय योगदान से खड़मा के पीएचसी में 7 गर्भवती महिलाओं का नॉर्मल डिलीवरी कराया गया। जिसमें ग्रामीण चिकित्सा अधिकारी सहित सभी स्टॉफ एवं मितानिनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने बताया कि जिले में लगातार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने स्वास्थ्य विभाग तत्पर एवं सजग है। लोगों को जिले के स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से हर संभव स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही है। इससे जिलेवासी निश्चित रूप से लाभान्वित हो रहे है। कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गार्गी यदु पाल ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए चिकित्सकों, स्टॉफ नर्सों सहित सभी कर्मचारियों और मितानिनों को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1737268996 c43ba8204d52b2dd32a9 रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू.
Next Article रायपुर : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का 39वां स्थापना दिवस आज.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20261111 WA0022
छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ द्वारा 12 नवंबर को प्रदेशव्यापी एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल
रायगढ़ छत्तीसगढ़ November 11, 2026
IMG 334faeaa ef88 4e24 b579 831b0a763898
घरघोड़ा में आज होने वाला कलेक्टर जनदर्शन निरस्त, अब अगले बुधवार को होगी जनसुनवाई अपरिहार्य कारणों से लिया गया निर्णय, जनसमस्याओं के निराकरण के लिए नागरिकों को करना होगा अगले बुधवार का इंतजार
घरघोडा़ रायगढ़ November 11, 2026
IMG 20261109 WA00361
उद्योगों पर लाखों की क्षतिपूर्ति, जनता के हिस्से में प्रदूषण! रायगढ़ में पर्यावरण संरक्षण पर बड़ा सवाल
रायगढ़ छत्तीसगढ़ November 10, 2026
5180408
अंधविश्वास का ऐसा ‘खेल’ कि भरोसा भी लुटा, इज्जत भी! घरघोड़ा में दो आरोपी गिरफ्तार
घरघोडा़ रायगढ़ November 9, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • बलौदाबाजार
  • बोडला
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
  • सारंगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d