BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बलरामपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज करेंगे तातापानी महोत्सव का शुभारंभ.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बलरामपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज करेंगे तातापानी महोत्सव का शुभारंभ.

Basant Ratre
Last updated: January 13, 2025 3:27 pm
Basant Ratre 85 Views
Share
7 Min Read
1736761230 66e000dcbd7b535fab8a
SHARE

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज करेंगे तातापानी महोत्सव का शुभारंभ विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे शिलान्याय व लोकार्पणबलरामपुर 13 जनवरी 2025/संक्रांति परब के अवसर पर तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री 172 करोड़ 83 लाख से अधिक की राशि के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। जिसमें रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र में 40 विकास कार्यों का शिलान्यास तथा 08 विकास कार्यों का लोकार्पण, सामरी विधानसभा क्षेत्र में 36 विकास कार्यों का शिलान्यास तथा 10 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में 29 विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तातापानी महोत्सव में सम्पन्न होने वाले मुख्यमंत्री सामुहिक कन्या विवाह योजनान्तर्गत 300 जोड़ों के विवाह समारोह में सम्मिलित होंगे तथा नव दंपतियों को आशीर्वाद देंगे।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा विधानसभा रामानुजगंज में 269.51 लाख रुपये की लागत से पस्ता जलाशय के बांध व नहर का जीर्णाेद्धार कार्य, 299.97 लाख रुपये की लागत से लेहड़ा डायवर्सन का सुधार एवं नहर लाईनिंग कार्य, 270.33 लाख रुपये की लागत से बनखेता जलाशय योजना का बांध एवं नहर सुधार कार्य, 222 लाख रुपये की लागत से पस्ता चिलमाखुर्द से बासीमुड़ा सड़क निर्माण कार्य, 134 लाख रुपये की लागत से लुरगी से बनखेतापारा सड़क निर्माण कार्य, 259 लाख रुपये की लागत से पाढ़ी सरगवां से दाहीडांड सड़क निर्माण कार्य, 146 लाख रुपये की लागत से सरगढ़ि से बिच्छीकरचा सड़क निर्माण कार्य, 98 लाख रुपये की लागत से मोखा से खुटानपारा सड़क निर्माण कार्य, 375 लाख रुपये की लागत से मोखा से धुनधारूपारा सड़क निर्माण कार्य, 160 लाख रुपये की लागत से सरगढ़ी से असनातला सड़क निर्माण कार्य, 354 लाख रुपये की लागत से लुरगी सरगढ़ी से जोरोपानी सड़क निर्माण कार्य, 195 लाख रुपये की लागत से खटवा बरदर से सेमरतला सड़क निर्माण कार्य, 59 लाख रुपये की लागत से पस्ता से सीतारामपुर सड़क निर्माण कार्य, 11.39 लाख रुपये की लागत से प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास रामचन्द्रपुर में अहाता निर्माण कार्य, 12 लाख रुपये की लागत से प्री मैट्रिक बालक छात्रावास रामानुजगंज में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य, 12 लाख रुपये की लागत से प्री मैट्रिक बालक आश्रम बगरा में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कार्य, 24.70 लाख रुपये की लागत से ग्राम त्रिकुण्डा में महतारी सदन निर्माण कार्य, 268.87 लाख रुपये की लागत से ग्राम घाघरा, बठौराखास, झलरिया, बरदर, खरसोता, बरौली, महाराजगंज, मानिकपुर, अधौरा, पुटसुरा, संतोषीनगर(स), संतोषीनगर, खैरवार टोला, सौनी, जवाहरनगर, डौरा, डूमरखोला, चमनपुर, तातापानी, जमुआंटांड, जाबर, मंगरहारा, नवाडीह में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री विधानसभा रामानुजगंज अंतर्गत 2158.01 लाख रुपये की लागत से केरता से बच्छराजकुंवर, मानपुर तक पुल-पुलिया सहित सड़क निमार्ण कार्य, 272.81 लाख रुपये की लागत से बलरामपुर में कन्या छात्रावास भवन व 272.81 लाखसड़क निर्माण कार्य, 114.54 लाख रुपये की लागत से कमारी से लोहराडांड तक सड़क निर्माण, 103.96 लाख रुपये की लागत से सरिमा से बनखेता पारा तक सड़क निर्माण कार्य, 49.31 लाख रुपये की लागत से हरगंवा से झलपी तक सड़क निर्माण कार्य, 218.95 लाख रुपये की लागत से पहरी से खुरोपारा तक सड़क निर्माण कार्य तथा 70.57 लाख रुपये की लागत से सिलफिली से पीयापारा तक सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन/शिलान्यास करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री विधानसभा सामरी के अंतर्गत 19.36 लाख रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केन्द्र डीपाडीह कला एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मदगुरी में 06-06 बिस्तरीय अतिरिक्त वार्ड का निर्माण कार्य, 28.51 लाख रुपये की लागत से कंदरी में उप स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कार्य, 72.28 लाख रुपये की लागत से कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 20 बिस्तरीय अतिरिक्त कक्ष तथा 10 बिस्तरीय आइसोलेशन वार्ड का का निर्माण कार्य, 20 लाख रुपये की लागत से बीजादामर मार्ग में पुलिया निर्माण कार्य, 20 लाख रुपये की लागत से केन्दलीपारा में पुलिया निर्माण कार्य, 579.60 लाख रुपये की लागत से मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत राजपुर, शंकरगढ़, कुसमी में 36 नग अतिरिक्त निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे।विधानसभा प्रतापपुर के अंतर्गत 636.50 लाख रुपये की लागत से गैना ठड़घटिया बांध निर्माण कार्य, 299.83 लाख रुपये की लागत से सरूवत जलाशय का जीर्णाेद्धार कार्य, 290.26 लाख रुपये की लागत से सरना जलाशय का जीर्णाेद्धार कार्य, 295.79 लाख रुपये की लागत से लोधी जलाशय का जीर्णाेद्धार कार्य, 289.74 लाख रुपये की लागत से सोनहत जलाशय योजना का जीर्णाेद्धार कार्य, 1268.63 लाख रुपये की लागत से बंशधारी नाला पर व्यपवर्तन योजना का निर्माण कार्य, 298.42 लाख रुपये की लागत से वाड्रफनगर में अनुविभागीय अधिकारी उप संभाग एवं सिंचाई कालोनी का निर्माण कार्य, 293.61 लाख रुपये की लागत से मढ़ना जलाशय व नहर का जीर्णाेद्धार कार्य, 124.24 लाख रुपये की लागत से जवराही जलाशय व नहर का जीर्णाेद्धार कार्य, 172 लाख रुपये की लागत से अम्बिकापुर धनवार रोड से बुढ़ाडांड बैगापारा तक सड़क निर्माण कार्य, 77 लाख रुपये की लागत से महेवा बाजारपारा से कोटी दर्रीडीह तक सड़क निर्माण कार्य, 47 लाख रुपये की लागत से बसंतपुर खास से महुंआरीपारा तक सड़क निर्माण कार्य, 37 लाख रुपये की लागत से शारदापुर डूबापारा से भंवरखाड तक सड़क निर्माण कार्य, 17.70 लाख रुपये की लागत से प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास बरतीकला, वाड्रफनगर व इंजानी में भवनों के अनुरक्षण एवं वार्षिक मरम्मत कार्य, 17.90 लाख रुपये की लागत से अनुसूचित जनजाति कन्या आश्रम रामनगर में अतिरिक्त कक्ष एवं भवनों के अनुरक्षण एवं वार्षिक मरम्मत कार्य, 05 लाख रुपये की लागत से प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या आश्रम कोगवार में स्नानागार एवं शौचालय निर्माण कार्य, 12 लाख रुपये की लागत से प्री मैट्रिक बालक छात्रावास में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य, 84 लाख रुपये की लागत से प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक एवं कन्या छात्रावास जनकपुर, बलंगी, सुलसुली, चलगली, कोगवार, बरतीकला, वाड्रफनगर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य, 06.23 लाख रुपये की लागत से बालक आश्रम रघुनाथनगर में किचन शेड का निर्माण कार्य तथा 06.23 लाख रुपये की लागत से प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास में किचन शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन/शिलान्यास करेंगे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article बलरामपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जिले में 172 करोड़ 83 लाख रुपए के197 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन.
Next Article बलरामपुर : मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान हेलीपैड स्थल पर नो ड्रोन फ्लाई जोन एरिया घोषित.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

5 5
💥👉डिजिटल राहत की रफ्तार: रायगढ़ में आरबीसी ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च, अब आपदा पीड़ितों को मिलेगा तुरंत सहारा
Blog April 28, 2026
motion photo 6968415454096682750
💥👉पोतरा में सजी खुशियों की महफ़िल: भुनेश्वरी नेताम के विवाह में जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी मौजूदगी
Blog April 28, 2026
spiral null 1777380967975
💥👉एटीएम से कैश नहीं, पुलिस ने निकाला ‘क्राइम का करंट’ — गैस कटर लेकर आया शातिर, पर पेट्रोलिंग ने कर दी प्लान की कटिंग!”
Blog April 28, 2026
IMG 20260428 WA0009
🚰 “विकास” की धार सूखी, प्यासा घरघोड़ा!वार्ड 3-4 में महीनों से बंद बोर, जनता कर रही ‘सूखे नलों’ का दर्शन
Blog April 28, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?