BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: धमतरी : वायुसेना अग्निपथ योजना प्रचार अभियान कार्यशाला आयोजित.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

धमतरी : वायुसेना अग्निपथ योजना प्रचार अभियान कार्यशाला आयोजित.

Basant Ratre
Last updated: January 9, 2025 6:16 pm
Basant Ratre 133 Views
Share
3 Min Read
SHARE

भारतीय वायु सेना में जीवन प्रक्रिया, कैरियर की प्रगति और अन्य पहलुओं की दी गई जानकारीधमतरी 09 जनवरी 2025वायुसेना अग्निपथ योजना के तहत भारतीय वायुसेना में जीवन प्रक्रिया, कैरियर की प्रगति और अन्य पहलुओं की जानकारी देने आज स्थानीय विंध्यवासिनी मंदिर के समीप स्थिति सामुदायिक भवन धमतरी में कार्यशाला आयोजित की गई। वायुसेना अग्निपथ योजना के तहत युवाओं को बेहतर वित्तीय पैकेज के साथ ही सेना में भर्ती होने का सुनहरा अवसर प्रदान करती है। जिले के युवाओं को बेहतर अवसर मिले, इसके लिए जूनियर वारंट ऑफिसर श्री सुशांत सिंह और श्री जितेंद्र प्रसाद ने स्कूल, आईटीआई, पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राओं को देश की रक्षा, आसमान की रक्षा करने के साथ ही वायु सेना के कार्यों की जानकारी दी और देश की सेवा के लिए आगे आने प्रोत्साहित किया। कार्यशाला में बच्चों को सवाल जवाब के माध्यम से वायु सेना की भर्ती में पूछे जाने वाले प्रश्नों से अवगत कराया गया। बच्चों ने बडे ही उत्सुकता से प्रश्नों का जवाब एवं सवाल किया और बच्चों के सवालों का अधिकारियों द्वारा जवाब दिया गया।दो दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला के पहले दिन आज पॉवर प्वाईंट प्रजेंटेशन के जरिए वायुसेना के अधिकारियों द्वारा 8 अक्टूबर 1932 को करांची वायुसेना के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को दसवीं और बारहवीं के बाद कैरियर के बारे में बताया गया कि वायुसेना अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के लिए बच्चों को देश सेवा का जज्बा होना चाहिए। प्रशिक्षण सह कार्यशाला में आज नूतन स्कूल, सेंट मेरी स्कूल, नगरपालिका स्कूल धमतरी, सेजस मगरलोड, हटकेशर, पॉलीटेक्निक, आईटीआई, इसके लिए ऑनलाईन पंजीयन प्रक्रिया 7 जनवरी से शुरू हो गई है, जो कि 27 जनवरी तक चलेगा। उन्होंने बताया कि अविवाहित ऐसे महिला और पुरूष जो भारत का नागरिक हो, उसकी आयु साढ़े 17 से 21 वर्ष तक, लम्बाई 152 से.मी. तथा शैक्षणिक योग्यता बारहवीं, आईटीआई अथवा किसी भी विषय में डिप्लोमा में 50 प्रतिशत अंक तथा इंग्लिश में 50 प्रतिशत अंक लेकर उत्तीर्ण हो, आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ आधार कार्ड, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर देना होगा। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री बी.एस.मरकाम, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जगदल्ले, समग्री शिक्षा के श्री सोनवानी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article अम्बिकापुर : आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं उर्वरक नियंत्रण आदेश का उल्लंघन करने वाले मेसर्स झूलेलाल कृषि सेवा केंद्र में खाद बिक्री पर लगा प्रतिबंध.
Next Article कोरिया : रेड क्रॉस सोसायटीः राज्य प्रतिनिधि के रूप में श्री कमलेश शर्मा निर्विरोध चयनित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

पुष्प, हरियाली और लोकपरंपराओं के बीच गूंजा नारी शक्ति का संदेश
राजधानी August 14, 2026
spiral null 1786713256307
घरघोड़ा में लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नगर 14 अगस्त को हाईस्कूल ग्राउंड से जयस्तंभ चौक तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विद्यार्थियों से लेकर जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तक हुए शामिल
घरघोडा़ रायगढ़ August 14, 2026
विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों के भव्य स्वागत में हर हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजा पंडरिया, कांवड़ियों ने जलेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक
कवर्धा August 14, 2026
IMG 20260814 WA0019
बटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ से सजेगा घरघोड़ा का AK Cinemas, 14 से 20 अगस्त तक खास शो
घरघोडा़ रायगढ़ August 14, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?